फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बूथों पर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बूथों पर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव में हापुड़ की तीनों सीटों के सभी बूथों पर निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने की मांग को लेकर बुधवार को सपा और रालोद के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ और रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने बताया कि 10 फरवरी को जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मतदान के दिन मॉकपोल की प्रक्रिया एजेंट की मौजूदगी में की जाए। मॉकपोल का परिणाम घोषित होने के बाद ईवीएम से उक्त डाटा पूरी तरह से हटाने के बाद ही मतदान प्रारंभ कराया जाए। कोविड की आड़ में मतदाताओं को मतदान के समय किसी भी रूप से अनावश्यक ढंग से परेशान न किया जाए। मतदाताओं की शंका होने पर उसे संतुष्ट कराया जाए। बूथ एजेंटों के समक्ष उनके हस्ताक्षर कराकर ईवीएम सील की जाए। स्ट्रांग रूम सील करते समय एजेंट के हस्ताक्षर कराए जाए। मतदान स्थल के आसपास किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पुरुषोत्तम वर्मा, मोहम्मद बिलाल, जुगेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed