{"_id":"6203fe9f7d974d571b1f282a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2338767154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, सुबह सात से वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, सुबह सात से वोटिंग
विज्ञापन
मंडी से मतदान बूथ पर रवाना होते बीमार मतदानकर्मी संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों पर पहुंचीं पोेलिंग पार्टियां, सुबह सात से वोटिंग
हापुड़। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को नवीन मंडी स्थल से रवाना किया गया। सभी पोलिंग पार्टियां शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच गई। मंडलायुक्त और आईजी ने भी यहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जिले के 456 मतदान केंद्रों व 1129 बूथों पर मतदान के लिए बुधवार को गढ़ रोड स्थित नई मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। डीएम अनुज सिंह, सीडीओ प्रेरणा सिंह, एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, आईजी प्रवीण कुमार ने भी तैयारियों की जायजा लिया। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि जो मतदान कर्मी नहीं आए हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
रिजर्व पार्टियां भी रही मौजूद
सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां भले ही रवाना हो गयी हो लेकिन दस प्रतिशत रिजर्व पार्टियों को तीनों तहसील मुख्यालयों पर रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में रखा गया। बूथों पर तैनात पोलिंग पार्टियों में से किसी को भी कोई गंभीर चिकित्सीय समस्या होती है तो इस रिजर्व टीम के सदस्यों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
टीम को एकत्र करने में करनी पड़ी मशक्कत
नई मंडी परिसर में पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और स्टेशनरी वितरित करने के दौरान टीम को अपने साथियों को ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मतदान अधिकारी व कर्मचारी अपनी टीम में शामिल सदस्यों को फोन कर अपनी लोकेशन बताते नजर आए।
मौसम के मिजाज से घबराते रहे अफसर
मंडी परिसर में ईवीएम व वीवी पैट वितरण के दौरान कई बार बादल घिर आए और बारिश जैसे हालात बन गए। इस दौरान लाउडस्पीकरों से अधिकारियों ने सभी मशीनों को शेड के अंदर रहने के निर्देश दिए। शेड में सभी कर्मचारियों के मशीन के साथ रहने पर यहां काफी भीड़ हो गई। इस दौरान यदि बारिश हो जाती हो स्थिति काफी खतरनाक हो सकती थी। हालांकि मौसम ने साथ दिया और बारिश नहीं आने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
ड्यूटी कटवाने के लिए लगाए चक्कर
इस दौरान मतदान से ड्यूटी कटवाने वालों की भी काफी भीड़ रही। कर्मचारी अपने प्रार्थना पत्रों के साथ अधिकारियों और चिकित्सक शिविर में चक्कर लगाते नजर आए। दरअसल, बीमारी का कारण बताए जाने पर यहां मौजूद चिकित्सकों का पैनल जांच करता था, इसी के बाद ड्यूटी काटी जाती।
---
बारिश से जलभराव, क्रेन से निकालनी पड़ी बसें
परिवहन विभाग द्वारा अधिग्रहण की गई 1030 वाहनों और बसों को नवीन मंडी में मैदान में खड़ा किया हुआ था। मंगलवार रात पड़ी तेज बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया और बहुत सी बसें यहीं धंसकर रह गई। इन्हें यहां से निकालने के लिए कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बसों को निकालने के लिए क्रेन तक मंगानी पड़ी।
बंदरों को भगाने के लिए लंगूर -
मंडी में ईवीएम और अन्य सामान को बंदरों से बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लंगूरों को तैनात किया गया था। परिसर के चारों ओर कई लंगूर बंदरों को भगाने में लगे थे।

मंडी में बने स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री लेने के बाद मिलान करते मतदानकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

मंडी से मतदान सामग्री लेकर जाते महिला मतदानकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

मंडी से मतदान बूथ पर रवाना होते मतदानकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

मंडी में एसडीएम से जानकारी करते मतदानकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

मंडी में बने स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री लेने के बाद मिलान करते मतदानकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

मंडी से मतदान सामग्री लेकर जाते मतदानकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR

ोंडी से मतदान बूथ पर रवाना होते पुलिसकर्मी संवाद- फोटो : HAPUR