फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विधानसभा चुनाव: थमा प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
विधानसभा चुनाव : थमा प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार को थम गया। बृहस्पतिवार को मतदान कराने के लिए आज नवीन मंडी स्थल से 1129 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। वहीं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए जिले की तीनों विधानसभाओं को तीन सुपर जोन, 16 जोन और 106 सेक्टर में बांटा गया है। मंगलवार को अधिकारी मंडी में व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान बैरिकेडिंग, लाइडस्पीकरों की फिटिंग के साथ वाहनों की तैनाती की गई।
बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव में जिले के 11 लाख 26 हजार 684 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के 1129 बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए 1129 पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी स्थल से रवाना होगी। जिनमें हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 415, धौलाना में 307, गढ़ में 407 शामिल हैं। मतदान के लिए दस फीसदी पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया हैं। बुधवार को गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी से पोलिंग पार्टी को ईवीएम, वीवीपैट, कोविड किट समेत 42 तरह के सामान देकर मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। मंगलवार को डीएम-एसपी समेत जिले के आला अफसरों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह छह बजे मंडी परिसर में उपस्थित होंगे कर्मचारी
मंगलवार को मंडी परिसर में अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। बैरिकेडिंग, बसों व अन्य वाहनों की व्यवस्था, लाउड स्पीकर आदि लगाने के अलावा सुरक्षा के लिए पोस्ट भी तैयार की गई। बुधवार को सुबह से ही टीमों की रवानगी शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए अधिकारियों ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट किए गए तैनात -
डीएम अनुज सिंह ने सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा 20 बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए है।
20 फीसदी ईवीएम और 30 फीसदी वीवीपैट रहेंगी रिजर्व
जिले की 1129 बूथों पर एक एक ईवीएम और वीवीपैट रहेंगी। इसके अलावा 20 फीसदी ईवीएम और 30 फीसदी वीवीपैट रिजर्व में रहेंगी। ताकि किसी मशीन के खराब होने की स्थिति में इन्हें बदला जा सके। मतदान के बाद यह ईवीएम और वीवीपैट मंडी स्थल के गोदाम में सुरक्षा बलों की निगरानी में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed