{"_id":"62015aadeed1b75c275ac936","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2337939179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम थम जाएगा प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम थम जाएगा प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
आज शाम से थम जाएगा प्रचार, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
हापुड़। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए पिछले कई दिनों से चल रहा प्रचार प्रसार आज शाम से थम जाएगा। इससे पहले सोमवार को प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार में ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों ने शहर को झंडे बैनरों से पाट दिया है। प्रत्याशियों ने देर रात तक जनसंपर्क किया।
विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण का जिले की तीन विधानसभा सीटों पर दस फरवरी को मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। जिले की तीन विधानसभा सीटों से 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों ने मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए होर्डिग्स, बैनर और प्रचार गाड़ी का सहारा लिया। जबकि प्रत्याशी व उसके समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए गांव व नगर क्षेत्र में पहुंच रहे है। चुनाव प्रचार के अंतिम क्षण में सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक भरपूर जोर लगा रहे हैं। ताकि मतदाताओं को लुभाकर अपने पक्ष में मतदान कराया जा सकें। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे से प्रचार प्रसार थम जाएगा। शाम पांच बजे हॉर्डिग्स, बैनर, वॉल पेटिंग हटाने के नगरपालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत राज विभाग व संबधित एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं।
जयंत चौधरी आज गढ़ में करेंगे सभा
प्रचार के अंतिम दिन रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज गढ़मुक्तेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि इनके अलावा अन्य किसी दल के स्टार प्रचार के आने की सूचना नहीं है। हालांकि हापुड़ विधानसभा सीट से सोमवार को मुख्यमंत्री के आने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन उनका आने का कार्यक्रम नहीं लग पाया।
विज्ञापन
बंद रहेंगी शराब की दुकान
मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने ठेकों की बंदी के भी आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले की सभी सरकारी शराब की दुकानें 08 फरवरी की शाम से मतदान समाप्त होने तक यानि 10 फरवरी की शाम तक बंद रहेंगी। इसके अलावा अमरोहा क्षेत्र में पडने वाले आठ किलोमीटर क्षेत्र में शराब के ठेके 12 फरवरी से दूसरे चरण का चुनाव संपन्न होने तक बंद रहेंगे।
कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां-
जिला निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। जिले के 456 मतदान केंद्रों पर 1129 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिले के 11 लाख 23 हजार 744 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 416, धौलाना में 307 और गढ़ में 406 पोलिंग पार्टी लगाई गई हैं।
प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पांच लोग रहेंगे। इसमें दो पीठासीन अधिकारी और तीन पोलिंग अधिकारी शामिल रहेंगे। आगामी 9 फरवरी को पोलिंग पार्टियों को नवीन मंडी स्थल से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।
सात हजार जवानों के कंधों पर होगी सुरक्षा व्यवस्था -
चुनाव के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में फोर्स के रुकने की व्यवस्था की गई है। जिले में करीब सात हजार सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर जिम्मेदारी होगी। बाहर से बुलाई गई कंपनियां जिले में पहुंच चुकी है।
इनके जिम्मे होगी सुरक्षा व्यवस्था -
एसपी -1
एएसपी -1
सीओ -04
प्रभारी निरीक्षक -18
दरोगा - 450
कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल -2500
होमगार्ड - 2000
बीएसएफ - 10 कंपनी
सीआईएसएफ - 05 कंपनी
तमिलनाडु पुलिस- 05 कंपनी
आईटीबीपी - 03 कंपनी
आरपीएफ - 06 कंपनी
पीएसी - 02 कंपनी

बुलन्दशहर रोड पर फ्लेग मार्च निकालते बीएसएफ के जवान संवाद- फोटो : HAPUR