{"_id":"62015885d9ff18554368283f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2337933100","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं
हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर टीकाकरण के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता जरूरी नहीं है। किसी भी आईडी कार्ड के जरिए टीका लगवाया जा सकता है। शासन से इस संबंध में आदेश आए हैं, हापुड़ जिले में करीब साढ़े पांच हजार ऐसे लोग हैं, जिन पर आधार कार्ड न होने से टीका नहीं लग रहा था। शासन के निर्णय से ऐसे लोगों को राहत मिलेगी।
जिले में कोरोना टीकाकरण का आठवां चरण जिले में चल रहा है। अब तक 17 लाख से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण की गाइडलाइन में अब तक आधार कार्ड दिखाने पर ही टीका लगवाने का प्रावधान था, वैसे तो हापुड़ जिले की अधिकांश आबादी के आधार कार्ड बने हुए हैं, लेकिन झुग्गी झोपड़ी व अस्थाई तौर पर रहने वाले बहुत से लोगों के अभी तक आधार कार्ड नहीं बने है।
ऐसे में इन लोगों को टीका नहीं लग पा रहा था, अब शासन से किसी भी आईडी कार्ड को दिखाकर टीका लगाने के आदेश मिले हैं। जिले में पहल शुरू कर दी गई है, आधार कार्ड से वंचित लोग बूथों पर जाकर किसी भी आईडी को दिखाकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
इन्हें दिखाकर लगवाएं टीका
आधार कार्ड नहीं होने पर पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पास बुक से भी पंजीकरण कराया जा सकता है। हालांकि फोटो युक्त आईडी कार्ड का होना जरूरी है।
बिना आईडी वालों का ऐसे होगा वैक्सीनेशन
जिन लोगों के पास किसी भी प्रकार का आईडी प्रूफ नहीं है, उनका भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। बिना फोटो पहचान पत्र वाले लोगों को एक केयर टेकर की जरूरत होगी। उसे केयर टेकर के नंबर पर सभी को वैक्सीन लग जाएगी। अगर किसी के पास केयर टेकर भी नहीं है जैसे भिखारी आदि तो उन्हें वैक्सीन लगवाने की जिम्मेदारी समाज कल्याण विभाग निभा सकता है। बिना आईडी वालों के समूह में बुलाकर विभाग टीका लगवा सकत है।
जल्द लगवाएं टीका
आधार कार्ड नहीं होने पर किसी भी फोटो युक्त आईडी कार्ड के जरिए टीका लगवाया जा सकता है। इस संबंध में शासन के आदेश आ गए हैं, बिना देरी किए ऐसे लोग टीकाकरण करा लें।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।