फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में 34 दिन बाद सबसे कम 14 संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
34 दिन बाद सबसे कम 14 संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में तीसरी लहर के 34 दिन बाद सोमवार को सबसे कम 14 मरीज संक्रमित मिले। इन मरीजों में से एक मरीज को अस्पताल जबकि 13 मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। संपर्क में आए लोगों के नमूने जांच को लैब भेजे हैं, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर अब 164 रह गई है।
जिले में 28 दिसंबर से तीसरी लहर का प्रकोप शुरू हुआ था। तीन जनवरी तक रोजाना कम मरीज मिल रहे थे, लेकिन पांच जनवरी के बाद से अचानक संख्या बढ़ती गई। 20 जनवरी के करीब एक ही दिन में 300 से भी अधिक मरीज मिले। लेकिन गनीमत यह रही कि मरीजों में सामान्य लक्षण थे, जिसके चलते अधिकांश होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। सक्रिय मरीजों की संख्या भी एक हजार के पार हो गई थी।
विज्ञापन

लेकिन अब संक्रमण कम होने लगा है, 34 दिन बाद सोमवार को सिर्फ 14 नए मरीज मिले। सभी मरीजों में सामान्य लक्षण हैं, जिसके चलते उन्हें होम आइसोलेट कराया गया है। सोमवार को टीमों ने 1295 लोगों की जांच की, इसमें एंटीजन से 644, आरटीपीसीआर से 649, ट्रूनेट से 02 लोगों की जांच हुई। सभी मरीजों में कोरोना की पुष्टि आरटीपीसीआर लैब से आईं जांच रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज
लठीरा, बड़ौदा सिहानी, आदर्शनगर, पलवाड़ा, पावटी, बीच पट्टी पिलखुवा, पावला पिलखुवा, ट्याला, बाबूगढ़, अच्छेजा, कपूरपुर, रमपुरा।
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---898271
कुल मरीज--14867
स्वस्थ मरीज--14482
सक्रिय मरीज--164
कुल मौत---221
संक्रमित मरीजों को कराया आइसोलेट-
जिले में कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में से 13 को होम आइसोलेट करा दिया गया है। जबकि एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी है। संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच को लैब भेज दिए हैं। घर पर रह रहे मरीजों को दवाएं भी वितरित करा दी हैं।
- रेखा शर्मा, सीएमओ हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed