फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाजपा के सामने पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने की चुनौती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाजपा के सामने पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने की चुनौती
विज्ञापन

हापुड़। जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर काबिज भाजपा के सामने इस बार अपना पिछला प्रदर्शन बरकरार रखने की चुनौती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर में हापुड़ और गढ़ में भगवा लहराया था। धौलाना सीट पर बसपा से असलम चौधरी जीते थे। सपा, रालोद और कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका था।
हापुड़ में पहले ही चरण में चुनाव है, जिसे भुनाने और पुराने वर्चस्व को कायम रखने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सभा की। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बृहस्पतिवार को गली मोहल्लों में घूमकर वोट मांगा था। सपा रालोद गठबंधन, कांग्रेस और बसपा भी मतदाताओं को रुझान के साथ ही भाजपा की कमजोर कड़ी को तलाश कर सेंध लगाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

हापुड़ में हुआ था त्रिकोणीय मुकाबला
2017 में हापुड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस सपा गठबंधन से गजराज सिंह, भाजपा से विजयपाल आढ़ती, बसपा से श्रीपाल और रालोद से अंजु मुस्कान चुनाव मैदान में थीं। विजयपाल आढ़ती को 84532 मत प्राप्त हुए थे। गजराज सिंह को 69526, श्रीपाल सिंह को 58806 और चौथे नंबर पर रहीं अंजु उर्फ मुस्कान को मात्र 5317 मतों से संतोष करना पड़ा था। भाजपा ने इस बार भी विजयपाल आढ़ती को उतारा है। गजराज सिंह पाला बदलकर रालोद से चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि टक्कर इन्हीं दोनों के बीच है। बसपा के मनीष सिंह और कांग्रेस की भावना बाल्मीकि भी मुकाबले में बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धौलाना में भाजपा और सपा की लड़ाई में जीती थी बसपा
पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा से रमेश चंद तोमर, बसपा से असलम चौधरी, सपा कांग्रेस से धर्मेश तोमर व रालोद से नागेंद्र तोमर मैदान में थे। कांटे की टक्कर में असलम चौधरी ने 88580 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। रमेश चंद तोमर को 85004, धर्मेश सिंह तोमर को 71786 व नरेंद्र सिंह को 3025 मत हासिल हुए थे। इस बार पाला बदलकर असलम चौधरी सपा और धर्मेश तोमर भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के बासिद प्रधान और कांग्रेस के अरविंद शर्मा भी मुकाबले को चुतष्कोणीय बनाने में जुटे हैं।
गढ़ में भाजपा को मिली थी एकतरफा जीत
पिछले चुनाव में इस सीट पर सपा कांग्रेस से मदन चौहान, भाजपा से कमल मलिक, बसपा से प्रशांत चौधरी और रालोद से अय्यूब अली चुनावी मैदान में थे। भाजपा के कमल सिंह मलिक ने एकतरफा 91086 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। प्रशांत चौधरी 55792 मत पाकर दूसरे, मदन चौहान 48810 वोट के साथ तीसरे स्थान पर थे। निर्दलीय सतपाल यादव को 15089 व रालोद के अय्यूब अली को 5648 मत प्राप्त हुए थे। इस बार भाजपा ने हरेंद्र सिंह को उतारा है। मदन चौहान पाला बदलकर बसपा से चुनावी मैदान में हैं। सपा ने रवींद्र चौधरी और कांग्रेस ने आभा चौधरी पर भरोसा जताया है।

यह हैं मुद्दे
शहर में जाम, सड़क, जलापूर्ति जैसी समस्याओं से जूझती जनता जवाब चाहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेपटरी स्वास्थ्य सेवा, गन्ना भुगतान और छुट्टा पशुओं की समस्या इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे हैं।
जिले में मतदेय स्थलों की संख्या
विधानसभा क्षेत्र संख्या
हापुड़ 415
धौलाना 307
गढ़ 406
कुल 1128
----
विधानसभा वार मतदाताओं की स्थिति-
विधानसभा सीट पुरुष महिला
हापुड़ 196589 168771
धौलाना 220797 190509
गढ़ 186878 160119
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed