फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में 72 हजार की जांच में मिले सिर्फ 1822 कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में 72 हजार की जांच में मिले सिर्फ 1822 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण और फ्लू के लक्षण एक ही जैसे मिल रहे हैं। 72215 संदिग्धों की जांच में यह खुलासा हुआ है, इन लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें सिर्फ 1822 संक्रमित निकले। बाकी 70393 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। हालांकि इन दिनों घर-घर में जुकाम, खांसी के मरीजों की भरमार है, ऐसे में चिकित्सक इस तरह के मरीजों को ज्यादा परेशानी न होने तक खुद को अलग ही आइसोलेट रहने की सलाह दे रहे हैं।
कोरोना की पहली लहर में लोग तेज बुखार, गले में खराश से परेशान थे। दूसरी लहर में संक्रमण का सीधा असर फेफड़ों पर पड़ा, लोगों का ऑक्सीजन स्तर गड़बड़ाने लगा। वर्तमान में तीसरी लहर जिले में सक्रिय है, लेकिन कोरोना का नया स्वरूप कम घातक तो है लेकिन इसकी चपेट में आने वाले लोगों की खांसी दो सप्ताह तक भी नहीं जा रही है।
विज्ञापन

खांसी जुकाम होने पर हो जाएं आइसोलेट
चिकित्साधिकारी डॉ पुष्पेंद्र वत्स ने बताया कि इन दिनों फ्लू के मरीज भी बढ़ रहे हैं, जिनमें कोरोना जैसे लक्षण हैं। ऐसे मरीज खुद को आइसोलेट करें, यदि सांस लेने में समस्या या अन्य दिक्कतें आएं तो तत्काल जांच कराएं। घबराएं नहीं बल्कि संयम से काम लें, तीसरी लहर में सात से दस दिन में मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर में जांच, संक्रमण की स्थिति
कुल जांच---72215
संक्रमित मरीज--1822
मौत---------01
निगेटिव रिपोर्ट---70393
फ्लू होने के लक्षण
* बुखार के साथ सिर दर्द प्रमुख लक्षण।
* फ्लू के लक्षण एक से चार दिन के अंदर आ जाते हैं।
* फ्लू में नजला बहने वाला होता है, मांस पेशियों में दर्द रहता है।
* सामान्य दवाओं से घर रहकर ही फ्लू सही हो जाता है।
कोरोना के लक्षण
* बुखार, खांसी, थकान, सिरदर्द, बदन दर्द होना।
* गंध का महसूस न होना, स्वाद न आना।
* सांस लेने में समस्या होना, बुखार का बना रहना।
* कोरोना के लक्षण एक से 14 दिन के अंदर विकसित होते हैं।
संक्रमित होने पर ये रखें ध्यान
* आराम करें, इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
* असामान्य लक्षण होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
* तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें, तेज बुखार होने पर हल्के कपड़े पहनें।
* गुनगुने पानी से नहाएं, इससे थकी हुई मांसपेशियों को आराम मिलता है और तापमान कम हो जाता है।
* नमक वाले गर्म पानी के गरारे करें, इससे गले में जमा बैक्टीरिया नष्ट हो जाता है।
* सिर के नीचे एक अतिरिक्त तकिया लगाकर सोएं, इससे होने वाली बेचैनी से राहत मिलती है।
* संक्रमण से लड़ने वाले खाद्य पदार्थ केला, चावल, विटामिन सी वाली ब्लूबेरी, गाजर, काली मिर्च का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed