{"_id":"61eee50de911c701964d32f1","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233176593","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराना टोल पर प्रदर्शन करने वाले 21 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुराना टोल पर प्रदर्शन करने वाले 21 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराना टोल पर प्रदर्शन करने वाले 21 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत कुराना टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर टोलकर्मियों पर भाकियू टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने करीब आधे घंटे तक टोल फ्री करा दिया था। कोरोना की गाइड लाइन और धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
भाकियू टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष सिंभावली मुन्नवर अली रविवार दोपहर किसी काम से गुलावठी की तरफ जा रहे थे। कुराना टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों ने उनकी कार को रोक लिया था। इस पर उन्होंने टोलकर्मियों को अपना परिचय दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी टोलकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इस पर उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं को मौके पर बुला लिया था। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए करीब आधे घंटे तक टोल फ्री करा दिया था। सीओ डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि जनपद में धारा 144 लागू है। कोरोना की गाइडलाइन व धारा 144 का उल्लंघन करने पर मुन्नवर अली, भावेंद्र सिंह शिशौदिया, सुमित तेवतिया, प्रवेश चौधरी, पवन चौधरी, सचिव तेवतिया, सुधीर तेवतिया, गौरव चौधरी, पवन कुमार, संदीप चौधरी, जितेंद्र चौधरी समेत और दस अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।