फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज कड़ी सुरक्षा के बीच 14 केंद्रों पर होगी टीईटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एसएसवी कॉलिज में टी ई टी परीक्षा कक्ष में लगा सीसीटीवी कैमरा संवाद - फोटो : HAPUR
आज कड़ी सुरक्षा के बीच 14 केंद्रों पर होगी टीईटी
विज्ञापन

हापुड़। जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन आज 14 केंद्रों पर होगा। परीक्षा के लिए जिले के पुराने केंद्रों को ही चिन्हित किया गया है। पेपर के बंडलों को ट्रेजरी से सेंटर तक पुलिस की कड़ी निगरानी में पहुंचाया जाएगा। परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले कक्ष में पहुंचना पड़ेगा। इसके बाद उन्हें प्रवेश नहीं किया दिया जाएगा। दो पालियों में 12801 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
पहले परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को किया गया था। लेकिन, पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। आगामी तिथि पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था। शासन से अब इस परीक्षा को 23 जनवरी को संपन्न कराने के आदेश मिले हैं। परीक्षा कराने के लिए पुलिस प्रशासन इस बार चौकस हैं और उन्हें शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पहली पाली (प्राथमिक स्तर) की परीक्षा सुबह दस से साढ़े बारह बजे तक 14 केंद्रों पर होगी, जिसमें 7265 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी पाली (उच्च प्राथमिक स्तर) की परीक्षा दोपहर ढाई से पांच बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इसमें 5536 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने, पेयजल, प्रकाश आदि व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बसों में फ्री करेंगे सफर
परीक्षार्थी रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर केंद्र तक पहुंचेंगे। वापसी का भी कोई किराया नहीं लगेगा। इसके लिए 110 रोडवेज बसों को लगाया गया है। जो परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाएंगी।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा-
दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसबीएम स्कूल, एकेपी इंटर कॉलेज, रामनिवास स्मारक इंटर कॉलेज, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, पिलखुवा, राजपूताना रेजिमेंट, पिलखुवा, श्रीचंडी विद्यालय, पिलखुवा, चौधरी ताराचंद डिग्री कॉलेज, टीएसएस इंटर कॉलेज, बिजेंद्र आदर्श इंटर कॉलेज।
ये रहेगी व्यवस्था
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 05
स्टेटिक मजिस्ट्रेट - 14
पर्यवेक्षक - 28
सचल दल - 03
प्रवेश पत्र की साथ रखनी होंगी छह कॉपी
रोडवेज बसों में यदि निशुल्क यात्रा करनी है तो प्रवेश पत्र की छह कॉपी साथ लेकर चलनी होंगी। परिचालकों को प्रति पर अपने हस्ताक्षर के साथ अप या डाउन ट्रिप लिखकर देनी होगी। अभ्यार्थी बसों में शनिवार से लेकर सोमवार रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
केंद्र पुराने, परीक्षार्थियों के बदल गए सेंटर
टीईटी की परीक्षा पुराने केंद्रों पर ही संपन्न कराई जाएगी। लेकिन, परीक्षार्थियों के सेंटर बदल दिए गए हैं। इससे छात्रों को कोई खास परेशानी नहीं होगी।
दिखाना होगा पहचानपत्र, अंकपत्र की मूल प्रति
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर मुख्य द्वार पर प्रवेश के समय अभ्यार्थी को प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और प्रशिक्षण योग्यता अथवा अंकपत्र की मूल प्रति दिखानी होगी। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी उनकी तलाशी भी ली जाएगी।

शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी परीक्षा-
टीईटी की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। सभी कैमरे चालू अवस्था में हैं, इसका निरीक्षण करा लिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। - अनुज सिंह, जिलाधिकारी

एसएसवी कॉलिज में टी ई टी परीक्षा को लेकर शिक्षकों को जानकारी देते शिक्षक  संवाद

एसएसवी कॉलिज में टी ई टी परीक्षा को लेकर शिक्षकों को जानकारी देते शिक्षक संवाद- फोटो : HAPUR

एसएसवी कॉलिज में टी ई टी परीक्षा की तैयारी करते कर्मचारी संवाद

एसएसवी कॉलिज में टी ई टी परीक्षा की तैयारी करते कर्मचारी संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed