फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सपनावत के वैष्णों धाम मंदिर से मुकुट और दानपात्र से नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
धौलाना स्थित मंदिर में चोरी की जानकारी देते श्रद्धालु संवाद - फोटो : HAPUR
सपनावत के वैष्णों धाम मंदिर से मुकुट और दानपात्र से नकदी चोरी
विज्ञापन

धौलाना। सपनावत के प्रसिद्ध मां वैष्णों देवी धाम मंदिर में शुक्रवार रात ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के आभूषण, मुकुट, छत्र और दान पात्र से नगदी चोरी कर ली। तड़के जब पूजा अर्चना के लिए पुजारी मंदिर में पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। सीसीटीवी में चोर कैद भी हुए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मंदिर के पुजारी श्याम वशिष्ठ ने बताया कि मां वैष्णों धाम मंदिर के मुख्य द्वार पर जाल में जंजीर लगी है जिस पर ताला लगा हुआ था। मंदिर का मुख्य द्वार पर ताले नहीं लगाए जाते। शनिवार रात चोर जाल पर लगी जंजीर को काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर की दूसरी मंजिल पर चारों गेट के ताले तोड़ कर मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियों के सोने चांदी के मुकुट, चांदी की चरण पादुकाएं, दानपात्रों की पेटी काट कर उसमें से धनराशि चोरी कर ली। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे मंदिर के संचालक संजीव गुप्ता ने बताया कि चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच करने पहुंचे सीओ पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की, जिसमें कुछ चोर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है और घटना के खुलासे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ तेजवीर सिंह का कहना है कि मंदिर की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed