{"_id":"61ec3af98708b9043715ae7b","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233076124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुलिसकर्मियों समेत 59 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पुलिसकर्मियों समेत 59 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में कोरोना जाँच करते स्वास्थय कर्मी संवाद
- फोटो : HAPUR
तीन पुलिस कर्मियों समेत 59 कोरोना संक्रमित मिले
हापुड़। शनिवार को तीन पुलिस कर्मियों समेत जिले में 59 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, 59 ही मरीज ठीक हो गए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा था। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 971 पहुंच गई है। वर्तमान में आठ मरीजों का उपचार अस्पताल और 12 मरीज बाहर उपचार करा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को 2069 संदिग्ध मरीजों की जांच की। इसमें एंटीजन से 1141, आरटीपीसीआर से 924, और ट्रूनेट से चार संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। एंटीजन में 29, आरटीपीसीआर में 28, ट्रूनेट में दो लोग संक्रमित मिला। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भर्ती कराकर इनका उपचार शुरू करा दिया गया है। इन्हें दवाई की किट भी उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनसे लगातार संपर्क करने में जुटी हुई हैं।
इन इलाकों में मिले मरीज-
आर्य नगर, बैंक ऑफ बड़ौदा, हसुपुरा, सर्वोदय कॉलोनी, रेलवे रोड, डीएम ऑफिस, श्रीनगर , दोयमी, चमरी, ज्ञानलोक, पंचशील कॉलोनी, भीमनगर, देवलोक, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, शांतिनगर, हापुड़, कृष्णा विहार, न्यू शिवपुरी, मस्जीदपुरा, संजय विहार, न्यू पन्नापुरी, भिकरपुरा, जररूपनगर, देहरा, निधावली, नंगला काशी, खेड़ा।
विज्ञापन
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----874088
कुल मरीज---13898
स्वस्थ मरीज--12711
एक्टिव मरीज---971
कुल मौत----216
मरीजों को कराया आइसोलेट
कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें। अस्पतालों में भी उपचार की बेहतर व्यवस्था है।--डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।
--
मुकुल मिश्रा 22एचपीआर07