{"_id":"61eaf08a6815b565de1ae52d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd233026341","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ और गढ़ सीट पर 12-12 में मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ और गढ़ सीट पर 12-12 में मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ और गढ़ सीट पर 12-12 में मुकाबला
हापुड़। नामांकन के बाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर घमासान तय है। तीनों ही सीटों पर सभी दलों की ओर से मजबूत प्रत्याशी उतारने का दावा किया गया है। ऐसे में जिले की प्रत्येक सीट पर टक्कर कांटे की होने की पूरी संभावना है। भाजपा, बसपा, कांग्रेस और सपा-रालोद गंठबंधन के प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि चुनाव के बाद ही तय होगा कि
ऐसे में चुनाव दिलचस्प होगा और यह देखना होगा कि आखिर ऊंट किस करवट बैठता है।
हापुड़ विधानसभा सीट ---
हापुड़ में 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
हापुड़ विधानसभा सीट पर चार बार के विधायक गजराज सिंह और हाल में विधायक रहे विजयपाल आढ़ती सहित 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। नगर पालिका चुनाव में अपना दम दिखाने वाले मनीष सिंह भी मैदान में है। इस सीट पर मुस्लिम और दलित वोटों पर खींचतान मची है। फिलहाल घमासान त्रिकोणीय है।
ये प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
गजराज सिंह सपा रालोद गठबंधन, भाजपा से विजयपाल आढ़ती, बसपा से मनीष सिंह, भावना बाल्मीकि कांग्रेस, बद्री प्रसाद नीलरत्न आजाद समाज पार्टी, वीरपाल सिंह आप, कैलाश चंद निदर्लीय, संजीव गांधी निदर्लीय, किरनपाल बहुजन मुक्ति पार्टी, कपिल कुमार आम जनता पार्टी
विज्ञापन
वर्ष 2017 का चुनाव परिणाम
विजयपाल आढ़ती ने गजराज सिंह को हराया
वर्ष 2017 के चुनाव में हापुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस से गजराज सिंह, भाजपा से विजयपाल आढ़ती, बसपा से श्रीपाल और रालोद से अंजु मुस्कान चुनाव मैदान में थीं। इस चुनाव में विजयपाल आढ़ती ने गजराज सिंह को 15009 वोटों से हराया था। इसमें विजयपाल आढ़ती को 84532 मत प्राप्त हुए थे। जबकि गजराज सिंह को 69526, श्रीपाल सिंह को 58806 और चौथे नंबर पर रही अंजु उर्फ मुस्कान को 5317 मतों से संतोष करना पड़ा था।
धौलाना विधानसभा सीट -
धौलाना सीट पर 15 प्रत्याशियों में घमासान
धौलाना सीट पर सबसे अधिक 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि पिछले चुनाव में मुकाबला सीधा था। लेकिन इस बार किसी भी प्रत्याशी के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा और फिलहाल सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
ये प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में --
धर्मेश तोमर भाजपा, असलम चौधरी बसपा, वासिद प्रधान सपा, चंद्रमोहन चौहान आप, अरविंद शर्मा कांग्रेस, नसीम निर्दलीय, ब्रिजेश कोरी स्वतंत्र जनता राज पार्टी, प्रमोद कुमार निर्दलीय, सोनू शिव सेना, आरिफ एआईएमआईएम, कुलदीप निर्दलीय, कीर्ति प्रताप सिंह निर्दलीय, आसमा निर्दलीय, नाजिम जनाधिकार पार्टी, त्रिवेदी नागरिक चेतना पार्टी
वर्ष 2017 का चुनाव परिणाम
बसपा में रहे असलम चौधरी ने जीता चुनाव
पिछले चुनाव में इस सीट पर प्रमुख प्रत्याशी के रूप में भाजपा से रमेश चंद तोमर, बसपा से असलम चौधरी, सपा-कांग्रेस गठबंधन से धर्मेश तोमर व रालोद से नागेंद्र तोमर चुनाव लड़े थे। कांटे की टक्कर में असलम चौधरी ने रमेश चंद तोमर को 3576 वोटों से हराया। असमल चौधरी को 88580 मत मिले, जबकि रमेश चंद तोमर को 85004, धर्मेश सिंह तोमर को 71786 व नरेंद्र सिंह 3025 मत हासिल हुए थे।
गढ़ विधानसभा सीट ---
टिकटों में फेरबदल के बाद 12 उम्मीदवार मैदान में
गढ़ से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर टिकट के लिए काफी खींचतान रही। मदन चौहान का टिकट कटा तो साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हो गए। दिलचस्प बात यह रही कि नैना सिंह का भी टिकट गया और उनके स्थान पर सपा से रविंद्र चौधरी को टिकट दे दिया गया। प्रमुख दलों में भाजपा के हरेंद्र सिंह पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।
गढ़ सीट से इन्हें मिला टिकट --
हरेंद्र सिंह भाजपा, मदन चौहान बसपा, आभा चौधरी कांग्रेस, रविंद्र चौधरी सपा, गोपाल शर्मा आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी, नरेंद्र सौलंकी आप, फुरकान ऑल इंडिया मेजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी, घनश्याम आजाद समाज पार्टी, विरेंद्र सिंह जन अधिकार पार्टी, शाहबुद्दीन, शिव कुमार चौहान व सचिन कुमार निर्दलीय
कमल मलिक ने जीता एकतरफा मुकाबला
वर्ष 2017 का चुनाव परिणाम
वर्ष 2017 के चुनाव में सपा-कांग्रेस से मदन चौहान, भाजपा से कमल मलिक, बसपा से प्रशांत चौधरी, रालोद से अय्यूब अली और निर्दलीय सतपाल यादव में मुकाबला था। जिसमें कमल सिंह मलिक ने एकतरफा 91086 मत प्राप्त कर जीत हासिल की थी। प्रशांत चौधरी ने दूसरे स्थान पर रहकर 55792, मदन चौहान ने 48810, सतपाल यादव ने 15089 व अय्यूब अली ने 5648 मत प्राप्त किए थे।