फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छह माह बाद कोरोना से पहली मौत, 99 संक्रमित मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रकारी अस्पताल में कोरोना की जाँच कराती महिला संवाद - फोटो : HAPUR
छह माह बाद कोरोना से पहली मौत, 99 संक्रमित मिले
विज्ञापन

हापुड़। करीब छह माह बाद जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का उपचार पिलखुवा के अस्पताल में चल रहा था। वह पहले से ही फेफड़े की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जिनकी शुक्रवार को उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। इससे पहले कोरोना से आखिरी मौत 16 जुलाई को हुई थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम, समाज कल्याण अधिकारी समेत 99 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 980 पहुंच गई है, शुक्रवार को 129 मरीज ठीक हो गए हैं। अस्पताल में अब आठ मरीज भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को 2091 लोगों की जांच की। इसमें एंटीजन से 1140, आरटीपीसीआर से 948, ट्रूनेट से तीन लोगों की जांच की गई। एंटीजन में 43, आरटीपीसीआर में 51, ट्रूनेट में एक लोग संक्रमित मिला। कुल 99 मरीजों में तीन को अस्पताल और 96 को होम आइसोलेट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed