फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाजपा और बसपा से चार प्रत्याशियों समेत आठ ने किया नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते बसपा प्रत्याशी वासिद संवाद - फोटो : HAPUR
भाजपा और बसपा से चार प्रत्याशियों समेत आठ ने किया नामांकन
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव 2022 के नामांकन के छठे दिन कई दिग्गजों सहित कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कई दिन से प्रत्याशियों का इंतजार कर रहे आरओ भी व्यस्त दिखाई दिए। बृहस्पतिवार को दो सीटों पर भाजपा, दो पर बसपा, एक पर कांग्रेस, दो पर स्वतंत्रता जनता राज पार्टी और एक पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। ऐसे में कुल नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है और इस दिन बाकी बचे सभी प्रत्याशियों की ओर से नामांकन होगा।
बृहस्पतिवार को हापुड़ विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती और गढ़ सीट से भाजपा के हरेंद्र सिंह ने नामांकन किया। दोनों प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्ष उमेश राणा व अन्य पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे थे। करीब 11.30 बजे हरेंद्र ने जबकि विजयपाल आढ़ती ने दोपहर करीब 12.40 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

हापुड़ से बसपा प्रत्याशी मनीष उर्फ मोनू और गढ़ से वासिद ने नामांकन दाखिल किया। मनीष कुमार करीब 12.15 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। गढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आभा चौधरी ने करीब 2.50 बजे कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्वतंत्रता जनता पार्टी से बृजेश कोरी, हापुड़ सीट से स्वतंत्र राज पार्टी के चंद्रपाल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। धौलाना विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने भी अपना नामांकन किया।

इस दौरान डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ड्रोन के माध्यम से परिसर के अंदर बाहर नजर रखी गई। हालांकि इस बार प्रत्याशी भी पहले से अधिक नियमों का पालन कर रहे हैं। सभी के द्वारा सादगी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है।

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते कांग्रेस प्रत्याशी आभा चौधरी  संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते कांग्रेस प्रत्याशी आभा चौधरी संवाद- फोटो : HAPUR

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने जाते आप प्रत्याशी डॉ डॉ नरेंद्र सोलंकी  संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने जाते आप प्रत्याशी डॉ डॉ नरेंद्र सोलंकी संवाद- फोटो : HAPUR

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती  संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती संवाद- फोटो : HAPUR

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते बसपा प्रत्याशी मनीष कुमार   संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते बसपा प्रत्याशी मनीष कुमार संवाद- फोटो : HAPUR

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह  संवाद

कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करते भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed