फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चुनाव आचार संहिता में अटके 2560 टैबलेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चुनाव आचार संहिता में अटके 2560 टैबलेट
विज्ञापन

हापुड़। विधानसभा चुनाव आचार संहिता के चलते मेधावी छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण पर भी रोक लग गई है। जिलेभर से 22 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, पहले चरण में 2560 छात्रों को टैबलेट बंटने थे। छात्र भी काफी खुश थे लेकिन आचार संहिता ने इनके अरमानों पर पानी फैर दिया। प्रशासन ने अब ये टैबलेट स्टोर रूम में रखवा दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई और डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत मेधावी छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण की घोषणा की थी। जिसमें सभी जिलों से मेधावियों का डाटा भी शासन को भेजा गया था। जनपद से भी लगभग 22 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इसमें से शिक्षा विभाग द्वारा 2560 का डाटा शासन को भेजा गया था। लखनऊ में मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में सभी जिलों से आए छात्रों को टैबलेट बांटे थे, इसमें से हापुड़ के भी 60 छात्रों को टैबलेट मिले थे। विद्यालय स्तर पर टैबलेट वितरण के आदेश मिलने के बाद 2560 छात्रों को भी सूचित कर दिया गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू कर दी। जिससे मेधावियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण पर भी रोक लग गई। प्रशासन ने टैबलेट को स्टोर रूम में सील करवा दिया है।
विज्ञापन

नोएडा में मिलने थे 300 टैब, सीएम का कार्यक्रम हुआ रद्द
नोएडा में सीएम के कार्यक्रम में हापुड़ के 300 छात्रों को टैबलेट मिलने थे। लेकिन उसी दौरान कोरोना संक्रमण के चलते सीएम का कार्यक्रम रद्द हो गया। ये टैबलेट जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिए गए, लेकिन इनका वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 60 छात्रों को ही मिला लाभ
हापुड़ से लखनऊ कार्यक्रम में शामिल हुए पहले चरण में 40 छात्रों को टैबलेट मिले थे, इसके बाद यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में परचम लहराने वाले 20 छात्रों को योजना का लाभ मिला था।
ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ने में आ रही परेशानी-
कोरोना महामारी में कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। शासन की योजना में आवेदन किया था। टैबलेट नहीं मिल सका है, समय से टैब मिलता तो आसानी से ऑनलाइन क्लास करते। - मानसी मित्तल।--फोटो संख्या--23
आधुनिक शिक्षा के लिए टैबलेट जरूरी
आधुनिक शिक्षा से जुड़ने के लिए टैबलेट या स्मार्ट फोन बेहद जरूरी है। ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन करने के बावजूद टैबलेट नहीं मिला है।-मानसी त्यागी-फोटो संख्या--24
परिजनों का फोन लेकर लेनी पड़ रहीं क्लास
कोरोना महामारी में ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ना मुश्किल हो रहा है। परिजनों से फोन लेकर क्लास करनी पड़ रही हैं। समय रहते टैबलेट आदि मिल जाते तो आसानी से कक्षाओं से जुड़ा जा सकता था।-आयुषी गर्ग।-फोटो संख्या--25
जल्द मिलें टैबलेट और स्मार्ट फोन
छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन की काफी जरूरत है। शासन की योजना में आवेदन कर जल्द इन संसाधनों का लाभ मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन जरूरत के समय भी संसाधन नहीं मिले हैं।-देवेश ठाकुर।-फोटो संख्या--26

---
आदेश का इंतजार
जिले में 2560 टैबलेट का स्टॉक उपलब्ध है। आचार संहिता के चलते अभी इनका वितरण नहीं हो पाया है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही इनका वितरण किया जाएगा। कुछ छात्रों को टैबलेट दिए जा चुके हैं।--निशा अस्थाना, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed