फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में तीनों सीटों पर चार पार्टियों से 125 दावेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में तीनों सीटों पर चार पार्टियों से 125 दावेदार
विज्ञापन

हापुड़। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर माथापच्ची तेज हो गई है। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर टिकटों के लिए 125 से भी अधिक दावेदार हैं, जो टिकट पाने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जोर लगा रहे हैं।
जिले में 14 जनवरी से नामांकन शुरू हो जाएंगे, लेकिन अभी तक बसपा की हापुड़ विधानसभा सीट को छोड़कर किसी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि अब टिकटों की घोषणा के कयास तेज हो गए हैं और दावेदारों की भागदौड़ बढ़ गई है। ये दावेदार लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। इन्हें अब बस टिकट की दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा कहते हैं कि जिले में तीनों सीटों पर करीब 60 दावेदार हैं। टिकट पर हाईकमान को फैसला करना है, टिकट दमदार और ईमानदार छवि के प्रत्याशी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल ने कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी की जा चुकी है। संगठन चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी जिस प्रत्याशी को भी टिकट देगी उसे मेहनत से लड़ाया जाएगा।
रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि इसी सप्ताह प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे। उनकी पार्टी से करीब 20 दावेदार हैं। तैयारी पूरी हो चुकी है, गठबंधन तीनों सीट पर चुनाव जीतेगा।
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भारती का कहना है कि एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है, बाकी सीटों पर भी जल्द ही घोषणा होगी। जिले की तीनों सीटों पर बसपा के करीब 25 दावेदार हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी का कहना है कि कांग्रेस चुनाव की तैयारी पहले से ही पूरी कर चुकी है। बूथ स्तर पर तैयारी है। हाईकमान के पास कई नाम हैं, जो फाइनल होंगे उनको लड़ाया जाएगा।

आप के जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र सोलंकी ने दावा किया कि गढ़ और धौलाना सीट पर प्रत्याशी उतर गए हैं। हापुड़ सीट से भी जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। पार्टी का जनाधार काफी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed