{"_id":"61dc6d37c2f13b0fd6089698","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2325175160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: इस बार 72 घंटे पहले रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव: इस बार 72 घंटे पहले रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलाव : इस बार 72 घंटे पहले रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
हापुड़। इस बार विधानसभा चुनाव में कुछ नई व्यवस्थाएं लागू होंगी। पोलिंग पार्टियां इस बार तीन दिन पहले ही यानी 72 घंटे पहले रवाना होंगी। संभावना है कि कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा इस बार पूरी चुनाव प्रक्रिया और मतगणना में पहली बार ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मतगणना मंडी परिसर में 14 के बजाय सात टेबलों पर होगी।
विधानसभा चुनाव की प्रक्रियाओं के बीच कोरोना का प्रसार भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। चुनाव से 72 घंटे पहले पोलिंग पार्टी रवाना किए जाने का निर्णय भी इसी को देखते हुए लिया माना जा रहा है। ताकि विषम परिस्थितियों में कर्मचारियों की व्यवस्था की जा सके। इसके अलावा नामांकन प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बार प्रत्याशी ऑनलाइन भी अपना नामांकन करा सकते हैं। जबकि खुद जिला मुख्यालय जाकर नामांकन करने पर एक प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावक ही मौजूद रहेंगे। पहले यह संख्या तीन होती थी।
कोट =
ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए इस बार ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जाएगा। ड्रोन कैमरों से मतदान केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों और भीड़ पर नजर रखी जाएगी। मतगणना के दौरान भी ड्रोन कैमरे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
- श्रद्धा शांडिल्यान, एडीएम