फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हापुड़ : कोरोना की जांच में हर 20वां व्यक्ति संक्रमित, 26 नए मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सीएचसी में कोरोना जाँच कराने के ;लिये लगी लोगो की भीड़ संवाद - फोटो : HAPUR
हापुड़ : कोरोना की जांच में हर 20वां व्यक्ति संक्रमित, 26 नए मरीज मिले
विज्ञापन

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की जांच में जिले का हर 20वां मरीज कोरोना संक्रमित मिल रहा है। रेंडम जांच हो तो यह आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है। सोमवार को 1255 लोगों की जांच में 26 नए मामले सामने आए, जिसमें आठ दूसरे जिलों से हैं, जबकि इससे पहले 735 जांच में 37 संक्रमित मिले थे। आठ मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 150 पहुंच गई है। उधर, अस्पताल और बाजारों में अभी भी बिना सावधानी बरते लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
कोरोना की तीसरी लहर तेजी से लोगों को बीमार कर रही है। शासन से जांच का दायरा बढ़ाने के आदेश हुए थे, लेकिन उस गति से जांच नहीं बढ़ सकी है। बूथों तक ही जांच सीमित हैं, जिसके चलते वही लोग बूथ तक पहुंच रहे हैं, जिन्हें या तो बाहर जाना है या फिर किसी बीमारी का इलाज कराना है। सोमवार को एंटीजन किट की जांच में 17, आरटीपीसीआर में 18 और ट्रूनेट की जांच में दो मरीज संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में मिले मरीज
न्यू शिवपुरी में दो, प्रीत विहार में एक, राजेंद्र नगर में एक, न्यू आलोक में एक, आर्यनगर में एक, स्टेलर उपवन पिलखुवा में एक, नानपुर में एक, बराही मोहल्ला में एक, सूर्य विहार में एक, बाबूगढ़ कैंट में दो, हापुड़ में पांच, बदनौली में एक, चमरी में एक, नवादा में एक, माता मोहल्ला में एक, श्रीनगर में दो, अर्जुननगर स्वर्ग आश्रम रोड में एक, आवास विकास बुलंदशहर रोड में एक, विवेक विहार में एक मरीज।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से तीन, होम आइसोलेशन से पांच मरीज स्वस्थ घोषित
अस्पतालों में उपचार पा रहे 15 मरीजों में से तीन स्वस्थ घोषित कर दिए गए। वहीं होम आइसोलेशन में उपचार पा रहे पांच अन्य मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं। अब स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 14 हो गई है।
होम आइसोलेशन में 138 का चल रहा उपचार
तीसरी लहर में संक्रमित 138 मरीज सामान्य लक्षण वाले हैं, इन मरीजों को होम आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। साथ ही अस्पतालों में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12 है।
856 सैंपल की जांच होनी बाकी
जिले से 856 संदिग्ध लोगों की जांच मेरठ और हापुड़ की आरटीपीसीआर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है, अफसर बुधवार तक रिपोर्ट आने की बात कह रहे हैं।

जांच और संक्रमित मरीजों की स्थिति
तिथि जांच संक्रमित
09 जनवरी 735 37
08 जनवरी 989 54
07 जनवरी 1355 16
06 जनवरी 1037 04
-----
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच---845503
कुल मरीज---12477
स्वस्थ मरीज---12111
एक्टिव मरीज---150
कुल मौत----216
मास्क और सामाजिक दूरी का करें पालन
सीएमओ डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में संक्रमित मिले मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। संपर्क में आए लोग अपनी जांच अवश्य करा लें, ताकि संक्रमण का प्रसार अधिक न हो सके। मास्क और सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed