फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दुकान से नगदी समेत हजारों का माल चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जूते की दुकान से नकदी समेत हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर के गांधी बाजार स्थित जूते की दुकान से चोरों ने बीती रात हजारों रुपये की नकदी समेत दुकान में रखा माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला पुरा निवासी संदीप की गांधी बाजार में जूते की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर छत पर लोहे का गेट काटकर दुकान में घुस गए। उन्होंने गल्ले में रखे हजारों रुपये की नगदी और हजारों के जूतों पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह उनका भाई राजेश दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर का हाल देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी उसकी दुकान में कई बार चोरी हो चुकी है। लेकिन, अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed