फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अश्लील मेसेज, फोन कॉल से परेशान युवती ने आत्महत्या की दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अश्लील मेसेज, फोन कॉल से परेशान युवती ने आत्महत्या की दी चेतावनी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का फोटो और मोबाइल नंबर साइबर अपराधियों ने एक ऑनलाइन मोबाइल एप पर अपलोड कर दिया। इसके बाद से युवती के फोन पर लगातार अश्लील मेसेज और कॉल आ रहे हैं। पीड़िता ने तंग आकर आत्महत्या तक कर लेने की बात पुलिस से कही, मामले की गंभीरता पर मुकदमा दर्ज कर टीम को जांच में लगा दिया है।
घटना का शिकार हापुड़ की युवती हुई है। उसकी सोशल मीडिया से साइबर अपराधियों ने फोटो उठा ली। जिसे एक मोबाइल एप पर अपलोड कर दिया। इस एप पर अश्लील सामग्री ही पोस्ट की जाती है। मोबाइल पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान इस एप पर तस्वीरे दिखायी जाती हैं। हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र की युवती को इस बारे में तब चला जब उसके मोबाइल पर लगातार अश्लील मेसेज और कॉल आने लगे। बिना कुछ करे बदनामी से सहमी युवती ने पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई और आत्महत्या कर लेने की भी बात की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने युवती की काउंसलिंग कर उसे कार्रवाई का भरोसा दिया। तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जांच शुरू, होगी सख्त कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि युवती का फोटो और मोबाइल नंबर एप पर अपलोड करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी से सोशल मीडिया का प्रयोग करें युवती
महिला थाना प्रभारी मनु सक्सैना ने बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल महिला, युवतियां सावधानी से करें। अपनी प्रोफाइल को सिक्योर करें, ताकि कोई फोटो आदि न उठा सके। समस्या होने पर तत्काल पुलिस में शिकायत करें।
इन बातों का रखें ध्यान-
*सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर को सार्वजनिक न करें।
*प्रोफाइल पर प्राइवेसी लॉक लगाकर रखें।
*किसी भी अंजान व्यक्ति को फ्रैंड लिस्ट में न रखें।
*प्रोफाइल की जानकारी किसी अंजान को न दें।
*मोबाइल पर बिना वजह आने वाले एप संबंधी विज्ञापन को न देंखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed