फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पहले चरण में हापुड़ के 200 छात्रों को मिले टैब, स्मार्ट फोन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टैबलेट पाकर खिले छात्रों के चेहरे - फोटो : HAPUR
पहले चरण में हापुड़ के 200 छात्रों को मिले टैब, स्मार्ट फोन
विज्ञापन

हापुड़। हायर एजुकेशन के अभ्यर्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहले चरण में हापुड़ के 200 छात्रों को स्मार्ट फोन, टैबलेट मिले हैं, जिन्हें पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। अब जिला स्तर पर ही कार्यक्रम आयोजित कर, छात्रों को आधुनिक उपकरण दिए जा सकते हैं। यहां के करीब 24 हजार छात्रों ने योजना में आवेदन किया है।
कोरोना महामारी में स्कूल/कॉलेज बंद होने पर छात्रों के सामने पढ़ाई का संकट गहराया। ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई, लेकिन हजारों छात्रों के पास स्मार्ट फोन, टैबलेट तक नहीं थे। ऐसे में महीनों तक छात्र पढ़ाई की मुख्य धारा से दूर रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों के लिए स्मार्ट फोन, टैबलेट वितरण की योजना प्रदेश में लागू की। इसके लिए बीते दिनों कॉलेजों ने छात्रों से फार्म जमा कराए, करीब 24 हजार अभ्यर्थियों ने फार्म जमा किए। शनिवार को लखनऊ में सीएम योगी ने छात्रों को उपकरण बांटे, इसमें हापुड़ से भी 200 छात्र शामिल हुए थे। स्मार्ट फोन, टैबलेट पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
शिक्षकों के मुताबिक, स्मार्ट फोन, टैबलेट मिलने से ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। छात्र घर पर रहकर ही बिना समय बर्बाद किए आसानी से बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा कोर्स से संबंधित ऑनलाइन नोटस भी जुटाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य अभ्यर्थियों को भी जल्द मिलेंगे टैब
जिले के 200 छात्रों को पहले चरण में टैबलेट और स्मार्ट फोन मिले हैं। इनके जरिए छात्र आसानी से शिक्षा पा सकेंगे। अन्य अभ्यर्थियों को भी जल्द ही इनकी सुविधा दी जाएगी।
निशा अस्थाना, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed