{"_id":"61c8ac6b5110094dc6061f91","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2317467157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली के जंगल स्थित नाले में रविवार दोपहर एक महिला का शव मिला। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला के चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार से निशान मिले हैं। हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका है।
रविवार दोपहर गांव चितौली के जंगल से लोग गुजर रहे थे, इसी दौरान उन्हें यहां एक नाले में महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ यहां जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले में पड़े महिला के शव को बाहर निकलवाया। करीब 40 वर्षीय महिला सूट व सलवार पहने थी, उसकी गर्दन व चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मौजूद थे। सीओ पिलखुवा डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।