{"_id":"61c8ac6cf4be8a38bc6eecc8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2317466146","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ कारोबारी से लूट का खुलासा नहीं होने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ कारोबारी से लूट का खुलासा नहीं होने पर आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ कारोबारी से लूट का खुलासा नहीं होने पर आक्रोश
हापुड़। गुड़ कारोबारी गोविंद कुलभूषण से लूट की घटना के विरोध में रविवार को हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी देहात थाना प्रभारी से मिले तथा जल्द खुलासे की मांग की। साथ ही कहा कि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंद करने का निर्णय भी लिया जाएगा।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कहा कि जिले में लूटपाट की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन घटनाएं हो रही हैं। लूट के साथ ही हत्या तक का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का बदमाशों में भय नहीं दिख रहा।
महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा कि एक साल के अंदर व्यापारियों से लूट की यह तीसरी घटना है। फ्लाई ओवर के पास पहले भी लूट कर, गोली मारने की घटना हो चुकी है। फिर भी यहां सीसीटीवी कैमरे आदि नहीं लगाए गए। मंडी में दूर दराज के किसान, आढ़ती, व्यापारी कारोबार को पहुंचते हैं, ऐसे में यदि रोजाना इस तरह की घटनाएं होंगी तो कौन यहां कारोबार को आएगा। जल्द यदि इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो बाजार बंदी पर फैसला लिया जाएगा। अशोक बब्ली व गुड़ मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव आड़ वाले ने कहा कि हापुड़ की गुड़ मंडी का कारोबार के क्षेत्र में देश में दूसरा स्थान आता है। लेकिन इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो कारोबारियों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उधर, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने कहा कि व्यापारियों को निशाना बनाकर लूटपाट की जा रही है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं, सोमवार को संगठन की बैठक होगी। इसमें बाजार बंदी को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।