{"_id":"61c74c01c92061447201c6ff","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231691885","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए संक्रमितों के लिए जिला अस्पताल में 12 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए संक्रमितों के लिए जिला अस्पताल में 12 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना विदेशी नागरिक वार्ड संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश से आए संक्रमितों के लिए 12 बेड का स्पेशल वार्ड रिजर्व
हापुड़। ऑमिक्रॉन के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विदेश से आने वाले संक्रमितों के लिए जिला अस्पताल में 12 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद विदेश से आए संक्रमितों को इस वार्ड में रखा जाएगा। सभी बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से लैस हैं।
कोरोना के नए स्वरूप का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, इस महामारी से राहत पाने को स्वास्थ्य विभाग ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की हुई हैं। बाहर से आने वाले लोग ही इस खतरे के वाहक बन सकते हैं। एहतियातन ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने अलग रखने की तैयारी कर ली है। इनके लिए जिला अस्पताल में 12 बेड का एक वार्ड तैयार किया गया है।
186 लोग अब तक हापुड़ लौटे
जिले में विदेशों से अब तक 186 लोग हापुड़ लौटे हैं, जिनमें अधिकांश की आठ दिन की निगरानी का समय बीत चुका है। इन लोगों में किसी में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई जो राहत की बात है।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग वार्ड
जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की गई है। इस वार्ड में सिर्फ 50 साल से ऊपर के लोगों को ही रखा जाएगा, प्रत्येक बेड ऑक्सीजन की पाइपलाइन से जोड़ा गया है।
पीआईसीयू में 40 बेड की व्यवस्था
कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए पीआईसीयू में 40 बेड की व्यवस्था की गई है, जिनके प्रत्येक पर वेंटिलेटर की भी सुविधा है। साथ ही आईसीयू की अलग से व्यवस्था की गई है।
-बाहर से आए लोग कराएं जांच-
बाहर से आने वाले लोग हर हाल में अपनी जांच करा लें, ताकि वह संक्रमण के वाहक न बन जाएं। महामारी से बचाव के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है।--डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।