{"_id":"61c749e86dc3290e405e2c8f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd231691246","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स चोरी मामले में आरोपी फैक्टरी मालिक को समन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स चोरी मामले में आरोपी फैक्टरी मालिक को समन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स चोरी मामले में फैक्टरी मालिक को समन जारी
हापुड़। गढ़ रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में करीब डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में गाजियाबाद की सेल्स टैक्स विभाग की एसआइबी की टीम ने व्यापारी और उसकी पत्नी के खिलाफ शमन जारी किए हैं। टीम के छापे में मिले दस्तावेेज को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा आरा माशीन पर पड़ी मिली आम और शीशम की लकड़ी की जांच के लिए वन विभाग को पत्र भेजा है।
शुक्रवार दोपहर गढ़ रोड स्थित संजय अग्रवाल की प्लाईवुड फैक्टरी पर गाजियाबाद एसआइबी में डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह बैश की अगुवाई में 25 सदस्यीय टीम ने छापा मारा था। संजय अग्रवाल की पत्नी बीना अग्रवाल और किशनचंद के नाम से दो फर्म संचालित हैं। दोनों को समन देने के बाद अब टीम सोमवार को गाजियाबाद में व्यापारी और उसकी पत्नी से पूछताछ भी करेगी। जांच में पता चला था कि वर्ष 2018 से अब तक फर्जी बिलों के माध्यम से करीब डेढ़ करोड़ की टैक्स चोरी की गई है। डिप्टी कमिश्नर रमेश सिंह बैश ने बताया कि आरोपियों ने करीब एक करोड़ की टैक्स चोरी को स्वीकार भी कर लिया है।