{"_id":"61c6001926db5a356214d3f8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2316387196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर ढाई वर्ष तक बंधक बना किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर ढाई वर्ष तक बंधक बना किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर ढाई वर्ष तक बंधक बना किया दुष्कर्म
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों पर बहन का अपहरण कर एक व्यक्ति को बेचने और करीब ढाई वर्ष तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुल पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित ने बताया कि 19 अप्रैल 2019 को उसकी बहन मायके से अपनी ससुराल जा रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया और मेरठ ले गए। यहां उसे दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया गया। तभी से आरोपी उसकी बहन को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर बहन ने एक पुत्र को जन्म दिया। चार सितंबर 2021 को आरोपी के चुंगल से बचकर किसी तरह बहन घर पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सीओ वैभव पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे प्रकरण में लिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।