फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले की बदहाल सड़कों पर तीनों पालिका के अधिशासी अधिकारियों को नोटिस999

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले की बदहाल सड़कों पर तीनों पालिका
विज्ञापन

के अधिशासी अधिकारियों को नोटिस
हापुड़। विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने तीनों पालिका के अधिशासी अधिकारी और पीडब्ल्यूडी व आरईडी के अधिशासी अभियंताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जल्द रुके कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला मुख्यालय पर बीते दिनों विकास कार्यों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें जिलेभर में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा हुई। शासन की मंशा सड़कों को दुरुस्त रखना है, जिसके अफसरों को निर्देश भी दिए गए थे। मगर, तीनों पालिका क्षेत्रों के साथ ही लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों के निर्माण में भी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह ने बताया कि पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को कहा गया है कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय रहते कार्यप्रणाली में बदलाव कर लें। साथ ही पीडब्ल्यूडी और आरईएस के अधिशासी अभियंताओं को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छोटी सड़कों को भी किया जाए गड्ढामुक्त -
डीएम ने आदेश दिए हैं कि सभी नगर पालिकाएं अपने क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता का ध्यान रखें। सड़कों का निर्माण और उनकी गुणवत्ता मानकों के अनुसार हो। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाएं अपने क्षेत्रों की छोटी सड़कों को भी शामिल करें। अक्सर देखने में आता है कि छोटी गलियां, सड़कों का निर्माण और गड्ढामुक्त करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती है। ऐसे में यह विकास अधूरा है। तीनों नगर पालिका क्षेत्रों की छोटी सड़कों को भी दुरुस्त कराएं।

----
बैठक में प्रतिभाग न करना भी पड़ा भारी -
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार को नोटिस इसलिए जारी किया गया कि उन्होंने पूर्व में हुई विकास कार्यों की बैठक में प्रतिभाग नहीं किया था। इस विभाग की सड़कों में हालांकि अधिक खामी नहीं पाई गई थी। बैठक में उपस्थित न होना ही उन्हें भारी पड़ा। इसके अलावा दूसरे अधिकारियों को भी चेतावनी जारी की गई है कि विकास कार्यों की बैठक में बिना किसी उचित कारण के भाग न लेने पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों हापुड़ जिला विकास कार्यों में प्रथम आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed