फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 12 में से सात प्रस्ताव पास7

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 12 में से सात प्रस्ताव पास
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 64वीं बोर्ड बैठक का आयोजन शनिवार को मेरठ में किया गया। मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक में 12 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से पांच प्रस्ताव निरस्त हो गए। जबकि सात प्रस्तावों पर प्राधिकरण के बोर्ड ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। निरस्त हुए प्रस्तावों पर आगामी बोर्ड बैठक में संशोधन के बाद रखे जाएंगे। बैठक में गांव खैरपुर खैराबाद में भूखंड 2.477 हेक्टेयर के भू उपयोग पिलखुवा महायोजना 2021 में कृषि से औद्योगिक परिवर्तित करने में करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया।

ये प्रस्ताव हुए पास
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नियंत्रणाधीन अभिकरणों की संपत्तियों की किश्तों पर ब्याज की दरों में एकरूपता रखे जाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा प्राधिकरण की आनंद विहार प्रीत विहार द्वितीय एवं प्रीत विहार विस्तार आवासीय योजनाओं में दुर्बल आय वर्ग, अल्प आय वर्ग एवं मध्यम आय वर्ग के अवशेष रिक्त आवासीय भवनों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किए जाने पर सहमति बनी। विशेष अनुमति से क्रिया के अंतर्गत किठौर रोड स्थित ग्राम असौड़ा के खसरा संख्या 523 के अंश भूमि क्षेत्रफल 1575.00 वर्ग मी. पर आंशिक हरित पट्टी एवं शेष भाग सह कार्यशाला भू-उपयोग में पेट्रोल पंप/फिलिंग स्टेशन का शमन मानचित्र का प्रस्ताव पास हुआ। विशेष अनुमति से अनुमन्य के अंतर्गत एनएच-09 पर ग्राम गढ़ बांगर के खसरा संख्या 2528 और 2529, क्षेत्रफल 1507.16 वर्ग मीटर पर भू-उपयोग हरित पट्टी में पेट्रोल पंप/फिलिंग स्टेशन के निर्माण/शमन के लिए अनुमति के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। आनंद विहार आवासीय योजना के पाकेट एच में ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या जीएच-एक एवं जीएच-तीन में निहित रिक्त भूमि को एकल आवासीय में परिवर्तित किए जाने पर सहमति बनी। विशेष अनुमति से अनुमन्य के अंतर्गत ग्राम पटना के खसरा संख्या 585, क्षेत्रफल 1140,000 वर्ग मीटर पर भू-उपयोग हरित पट्टी में पेट्रोल पंप/फिलिंग स्टेशन का मानचित्र की अनुमति के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा भारत सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत जीआइएस बेस्ड महायोजना 2031 तैयार किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। बैठक में जिलाधिकारी अनुज सिंह, एचपीडीए की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा, अतुल कुमार सिंह अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन मेरठ मंडल, महेश अग्रवाल बोर्ड सदस्य, अशोक पाल बोर्ड सदस्य, मुनेश त्यागी बोर्ड सदस्य, एससी गौड़ मुख्य समन्वयक नियोजक एनसीआर सेल गाजियाबाद, प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य अभियंता देवेंद्र शर्मा व नगर नियोजक प्रोभात कुमार पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed