फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जनवरी में जिले के गांवों में बनेंगी 38 सीसी रोड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
4.40 करोड़ की लागत से गांवों में बनेंगी 38 सीसी रोड
विज्ञापन

हापुड़। जिले में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 4.40 करोड़ की लागत से 38 सीसी रोड का निर्माण जनवरी में शुरू हो जाएगा। इन सड़कों को बनाने के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी कर दी गई है। इसमें हापुड़ और गढ़ विधानसभा क्षेत्र की 19-19 सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। चुनाव से पहले इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लगने से पहले विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इसके लिए लगातार धनराशि जारी की जा रही थी। शासन के विशेष सचिव ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत हापुड़ और गढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए करीब पांच करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। इसमें हापुड़ विधानसभा के लिए 278.94 लाख में 222.81 लाख का बजट अवमुक्त होना था। इस बजट से हापुड़ और गढ़ विधानसभा क्षेत्र में 38 कार्य होने हैं। सीडीओ हापुड़ उदय सिंह का कहना है कि गांवों में सीसी रोड निर्माण के लिए धनराशि जारी हो चुकी है। इस धनराशि से गांवों में चिन्हित विकास कार्य इसी माह के अंत में या जनवरी की शुरूआत में शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में होंगे निर्माण
हापुड़ - सिमरौली, हसनपुर, भम्हैड़ा, मुरादपुर, पटना, गढ़ी, शेखपुर, जसरूपनगर, नली हुसैनपुर, सूदना, दोयमी, हरसिंहपुर, टियाला, असौड़ा, धनौरा, बछलौता, गौंदी, सलाई व शेखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ - मोहम्मदपुर आजमपुर, पीरनगर, नंगला बढ़, अख्खापुर, कल्याणपुर, पसवाड़ा, झड़ीना, जनपुरा, भस्याना, सदरपुर, धनपुरा, कनिया, पावटी, भगवानपुर, चांदनेर, भगवानपुर, दतियाना, गंदू नंगला व खगौई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed