{"_id":"61b8d3f82f00f05ed01bcd4e","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2310452100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन का सबसे सर्द दिन रहा मंगलवार, 8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन का सबसे सर्द दिन रहा मंगलवार, 8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

हापुड़। पहाड़ों पर बर्फबारी के दौर के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम लगातार बदल रहा है। लुढ़कते पारे के साथ मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर ठिठुरन ने लोगों को परेशान किया। लोगों के हाथ पैर सुन्न रहे।
वैसे तो नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक ठंड बढ़नी शुरू हो जाती है। लेकिन, इस बार दिसंबर के मध्य में आकर ठंड ने अपने तेवर दिखाए हैं। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे थे। बादलों के कारण पूरे दिन धूंधली धूप रही। जिसके कारण लोग ठंड से परेशान दिखे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह शाम घूमने वाले लोगों ने ठंडी हवाओं के बीच घर से बाहर न निकलने में ही अपनी भलाई समझी। ठंड का असर बाजारों में भी देखने को मिला। बाजार में और दिन के मुकाबले भीड़ कम देखने को मिली।
दिल के मरीज सेहत का रखें ख्याल
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिओम सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में हृदय रोगियों के लिए घर से बाहर निकलने पर जोखिम बढ़ जाता है। शरीर को गर्म रखने के लिए नर्वस सिस्टम की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। रक्त धमनियों में सिकुड़न आ जाती है और रक्त गाढ़ा होने लगता है। जिसके कारण हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों को बचकर रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
हवा की सेहत खराब, एक्यूआई पहुंचा 271
नगर की आबोहवा मंगलवार को खराब रही। एक्यूआई 271 दर्ज किया गया। जो प्रदूषण के सामान्य स्तर से करीब पांच गुना ज्यादा है। इसके अलावा पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 362 प्रति क्यूबिक घन मीटर दर्ज किया गया और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 291 प्रति क्यूबिक घर मीटर दर्ज किया गया।
पिछले पांच दिनों का तापमान और एक्यूआई
दिनांक न्यूनतम तापमान एक्यूआई
9 दिसंबर 13 300
10 दिसंबर 11 317
11 दिसंबर 10 174
12 दिसंबर 12 318
13 दिसंबर 09 273