{"_id":"61b8d28af4be8a38bc6ee4db","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd23104487","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने में तैयार होगा स्टेडियम, निखरेंगी खेल प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने में तैयार होगा स्टेडियम, निखरेंगी खेल प्रतिभाएं
विज्ञापन
गांव असौड़ा में स्टेडियम के निर्माण की नींव रखते सदर विधायक समेत जिला पंचायत अध्य्क्ष संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह में तैयार होगा स्टेडियम, निखरेंगी खेल प्रतिभाएं
हापुड़। जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। असौड़ा में छह महीने में स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। मंगलवार को सदर विधायक, डीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर स्टेडियम का शिलान्यास किया। लगभग 3.54 हेक्टेयर भूमि पर 2.10 करोड़ से इसका निर्माण होगा।
हापुड़ को जिला बने लगभग दस वर्ष हो गए हैं। जिला बनने के बाद से ही स्टेडियम बनाने की मांग उठने लगी थी। कुछ वर्ष पूर्व आनंद विहार योजना में प्राधिकरण ने करीब 1.8 हेक्टेयर भूमि मिनी स्टेडियम के लिए आरक्षित की थी। भूमि कम होने के कारण वहां स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका था। तय समय पर स्टेडियम का निर्माण न होने पर प्राधिकरण ने जमीन वापस ले ली।
डीएम अनुज सिंह के आदेश पर गांव असौड़ा में स्टेडियम के लिए 3.54 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई। स्टेडियम के निर्माण के लिए डीएम ने इस जमीन को जिला पंचायत के हस्तांतरित कर दिया था। जिला पंचायत ने भी स्टेडियम के निर्माण के लिए 2.10 करोड़ का बजट जारी कर दिया। मंगलवार को सदर विधायक विजय पाल आढ़ती, जिलाधिकारी अनुज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने विधिवत भूमि पूजन कर स्टेडियम का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
पुरस्कार में मिली धनराशि खर्च करेगी जिला पंचायत
हापुड़ जिला पंचायत को उत्कृष्ट कार्य करने पर शासन से लगातार दो सालों से प्रथम आने पर 50-50 लाख रुपये की राशि दी गई। पुरस्कार में मिली एक करोड़ रुपये की धनराशि को जिला पंचायत ने स्टेडियम के निर्माण में खर्च करने का निर्णय लिया है। वहीं टैक्स से वसूली गई 1.10 करोड़ की धनराशि भी खर्च की जाएगी।
स्टेडियम में ये मिलेगी सुविधा
स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, जिम, कुश्ती, योगा व कबड्डी हॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का हॉल, वालीबॉल, बॉस्केटबॉल का मैदान, खोखो, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, हैंडबॉल आदि खेल की सुविधा होगी।
खेलों के क्षेत्र में आएगी क्रांति
स्टेडियम के बनने से खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। कुश्ती के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। खेलों के क्षेत्र में क्रांति आएगी, युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। - रामकुमार त्यागी, सचिव, जिला कुश्ती संघ हापुड़।
एथलेटिक्स के खिलाड़ी होंगे तैयार
जिला एथलेक्टिस एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी बीते आठ साल से स्टेडियम के लिए प्रयासरत थे, अब यह सपना पूर्ण हुआ है। स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को अच्छा माहौल और संसाधन मिलेंगे। - डॉ. विपिन गुप्ता, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट एथलेक्टिस एसोसिएशन।
ओलंपिक जाएंगे हापुड़ के खिलाड़ी
हापुड़ के खिलाड़ी अब ओलंपिक तक जाएंगे, खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला प्रशासन की यह मुहिम सराहनीय है, युवाओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। - डॉ सुदर्शन त्यागी, अध्यक्ष, जूडो एसोसिएशन।
हापुड़ के युवा भी बनेंगे मिल्खा, नीरज चोपड़ा
हापुड़ के युवाओं में काफी काबिलियत है, लेकिन संसाधन नहीं होने से उनकी प्रतिभा नहीं निखर रही थी। अब स्टेडियम बनने से हापुड़ के युवा भी मिल्खा, नीरज चोपड़ा बनकर देश का नाम रोशन करेंगे। - रविंद्र गुर्जर, सचिव, डिस्ट्रिक्ट खो खो एसोसिएशन।
जिले का मान बढ़ाएंगे खिलाड़ी
जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा अब स्टेडियम के अभाव में धूमिल नहीं होगी। जल्द स्टेडियम का निर्माण पूर्ण करा दिया जाएगा। उनकी प्राथमिकता में यह शामिल है, निर्माण जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। - अनुज सिंह, डीएम हापुड़।
भव्य बनेगा स्टेडियम
स्टेडियम को भव्य बनाया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। टेंडर निकाला जा चुका है। जल्द ही स्टेडियम का निर्माण पूरा कराया जाएगा। खिलाड़ियों को सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। - रेखा नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष।

गांव असौड़ा में स्टेडियम की जमीन पर मिट्टी को बराबर करते ट्रैक्टर संवाद- फोटो : HAPUR

गांव असौड़ा में स्टेडियम के लिये भूमि पूजन करते डीएम सदर विधायक समेत जिला पंचायत अध्य्क्ष संवाद- फोटो : HAPUR