फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वांछित को पकड़ने गई गाजियाबाद पुलिस से सरावा में हाथापाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
वांछित को पकड़ने गई गाजियाबाद पुलिस से सरावा में हाथापाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में एक कार्यक्रम में शामिल वांछित गैंगस्टर को पकड़ने गई गाजियाबाद पुलिस की टीम के साथ लोगों ने हाथापाई करके आरोपी को छुड़वाकर भगा दिया। इस मामले में उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी वरुण त्यागी गैंगस्टर है। फर्जी तरीके से करोड़ों रुपयों का बैंक लोन लेने के मामले में वह कोतवाली नगर गाजियाबाद में वांछित चल रहा था। 12 दिसंबर को गाजियाबाद पुलिस को सूचना मिली कि वरुण हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में एक कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाला है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक अनंगपाल, शिवाजीत सिंह, कांस्टेबल मनोज कुमार व दिवाकर दबिश देने गांव सरावा पहुंचे। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से वरुण को पकड़ लिया। इस पर वहां मौजूद लोग उग्र हो गए और पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने के बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। उन्होंने आरोपी को छुड़वाकर मौके से भगा दिया। इसके बाद टीम ने कोतवाली हापुड़ पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

इस मामले में उपनिरीक्षक अनंगपाल ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी वरुण त्यागी, गांव सरावा निवासी महेश त्यागी, नरेश त्यागी, मनोज त्यागी उर्फ भूरे व 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed