{"_id":"61b78489810443293c48e0d0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2309871183","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपटा लें काम, दो दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपटा लें काम, दो दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निपटा लें काम, दो दिन बैंकों में रहेगी हड़ताल
हापुड़। सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मी 16 और 17 को हड़ताल पर रहने वाले हैं। बैंकों की यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार हड़ताल में सभी बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले बैंक कर्मी निजीकरण के विरोध में 16-17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले मंगलवार को बैंक कर्मी प्रधानमंत्री को आनलाइन प्रार्थना पत्र भेजेंगे। इससे पहले नौ दिसंबर को बैंक कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।
यूनियन के मंत्री एलआर गुप्ता ने बताया कि शीतकालीन सत्र में बैंकिंग अधिनियमों में परिवर्तन कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने की सरकार की मंशा है। इसका हम सख्त विरोध करते हैं। निजीकरण होने से बैंककर्मियों के साथ-साथ आमजन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। बैंकों का निजीकरण कर सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल की जाएगी।