फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो साल में भी दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन पर नहीं बना अंडरपास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दो साल में भी दिल्ली-मेरठ रेलवे लाइन पर नहीं बना अंडरपास
विज्ञापन

हापुड़। दो साल बीतने के बाद भी मेरठ रोड स्थित दिल्ली और मेरठ रेलवे लाइन फाटक पर अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए रेलवे ने वर्ष 2019 में टेंडर निकाला था। दिसंबर माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई थी। लेकिन रेलवे द्वारा इसके निर्माण में कोई गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
मेरठ रोड पर फाटक बंद होने के कारण प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था। फ्लाईओवर वर्ष 2012 में शुरू करा दिया गया था। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने दिल्ली रेलवे लाइन और मेरठ रेलवे लाइन के फाटक को मानव रहित करने के लिए योजना बनाई। मेरठ रेलवे लाइन के फाटक को बंद भी करा दिया गया था। वहीं दिल्ली रेलवे फाटक को भी बंद कराने का प्रयास किया गया लेकिन, लोगों के विरोध के चलते फाटक को खोल दिया गया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि फाटक बंद होने से फ्लाईओवर के नीचे गली मोहल्लों में रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने दोनों रेलवे फाटकों पर अंडरपास बनाने का फैसला लिया था। अंडरपास निर्माण कार्य जनवरी 2020 में शुरू होना था। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य 31 मार्च 2020 तक पूरा किया जाना था। लेकिन, अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रेलवे को हो रहा नुकसान
राजस्व के नुकसान से बचाने के लिए रेलवे धीरे-धीरे सभी रेलवे फाटकों को मानव रहित करने में जुटा हुआ है। ऐसे में अंडरपास के निर्माण न होने के चलते रेलवे को राजस्व की भी हानि हो रही है। क्योंकि अभी तक दोनों फाटकों को मानव रहित नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्शा भी हो चुका था तैयार
रेलवे ने दिल्ली रेलवे फाटक के अंडरपास की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर और ऊंचाई तीन मीटर निर्धारित की थी। वहीं मेरठ रेलवे फाटक की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर और ऊंचाई पांच मीटर निर्धारित की गई थी। मेरठ रेलवे फाटक पर बनने वाला अंडरपास सीधा और दिल्ली रेलवे फाटक पर बनने वाला अंडरपास को यू शेप में बनाया जाना था।
निर्माण सामग्री भी मौके पर पड़ी
अंडरपास निर्माण के लिए दिल्ली रेलवे लाइन फाटक पर निर्माण सामग्री भी आनी शुरू हो गई थी। लेकिन, वह सामग्री अभी तक ऐसी ही पड़ी हुई है। अधिकारियों की मानें तो कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक यह कार्य शुरू नहीं हो सका है।

जल्द शुरू होगा काम
अंडरपास का निर्माण कराने के लिए रेलवे हेड क्वाटर में फाइल दी हुई है। निर्माण कार्य की अनुमति मिलते ही हेड क्वाटर से रेलवे लाइन के ब्लॉक की मांग की जाएगी। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। - विपिन त्यागी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed