फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

घर में सफाई करने आई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
hapur news
घर में सफाई करने आई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

हापुड़। घर में सफाई के बहाने बुलाकर पड़ोसी युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को कमरे में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोरी को बचाया। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार दोपहर उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोसी युवक ने घर में साफ सफाई के लिए बुलाया था। उस दौरान घर पर युवक के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी युवक ने सफाई करते समय उसकी पुत्री को दबोच लिया और उसे उठाकर घर के कमरे में ले गया। जहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। मदद के लिए पुत्री ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

घर से किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। जिन्हें देखकर आरोपी पुत्री को किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। जानकारी पर किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed