{"_id":"61b4d4246bcb904cc741d9d5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd230870924","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल में अब न्यूनतम 30 रुपये का टिकट, यात्रियों को लग रहा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल में अब न्यूनतम 30 रुपये का टिकट, यात्रियों को लग रहा झटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल में अब न्यूनतम 30 रुपये का टिकट, यात्रियों को लग रहा झटका
हापुड़। रेलवे ने लॉकडाउन के बाद से पैसेंजर ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया था जो अभी भी कम नहीं किया है। लॉकडाउन से पहले रेलवे स्टेशन से दिल्ली तक यात्रा करने के लिए करीब दस रुपये का टिकट लेना पड़ता था। लेकिन अब 30 रुपये का टिकट लेना पड़ रहा है। पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने के लिए तीस रुपये से कम का टिकट ही नहीं मिल रहा है।
लॉकडाउन के बाद रेलवे ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। कोरोना संक्रमण थमने के बाद रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू तो करा दिया लेकिन हापुड़ रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में कराया जा रहा है। अब पांच जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा करने की अनुमति दी गई है। लेकिन, रेलवे ने इनमें किराया नहीं घटाया है। यात्रियों को अभी भी न्यूनतम किराया 30 रुपये देना पड़ रहा है।
दैनिक यात्रियों को हो रही परेशानी
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेनों से सैकड़ों यात्री दिल्ली और गाजियाबाद तक सफर करते हैं। पहले उन्हें वहां तक के लिए दस रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब उन्हें सीधा तीन गुना अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
-----
उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी समस्या
रेलवे प्रशासन ने फिलहाल न्यूनतम किराया तीस रुपये किया हुआ है। यात्रियों को हो रही परेशानियों को उच्चाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा। - अजब सिंह, स्टेशन अधीक्षक