फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हवा चलने से कम हुआ प्रदूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हवा चलने से कम हुआ प्रदूषण, 165 पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन

हापुड़। दो दिन से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का असर शनिवार को तेज हवाओं ने कम कर दिया। एक्यूआई 330 से गिरकर 165 दर्ज किया गया। लंबे समय से प्रदूषण से परेशान लोगों के लिए कुछ राहत मिली है। शनिवार को जहां मौसम खुशगवार रहा वहीं आसमान में धुंध भी छट गई। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार एक दो दिन की राहत के बाद फिर प्रदूषण बढ़ेगा।
दिवाली के बाद से प्रदूषण काफी बढ़ गया था। जो सांस और आंख के रोगियों के लिए खतरनाक बना हुआ था। आसमान में छायी धुंध के कारण लोगों की आंखों में जलन हो रही थी। प्रदूषण के प्रभाव के कारण लोग अस्पताल पहुंच रहे थे। शुक्रवार को भी आसमान में धुंध छाने के कारण एक्यूआई 330 तक पहुंच गया था। लेकिन देर रात हवा चलने से प्रदूषण का स्तर कम होना शुरू हो गया, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। शनिवार को एक्यूआई में 165 अंक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दिन में निकली चटक धूप, धुंध भी गायब
शनिवार सुबह आसमान में धुंध कम दिखाई दी और मौसम भी खुशगवार बना हुआ था, जिसके कारण लोगों को अधिक दिक्कत नहीं हुई। सुबह के समय लोग मौसम के मिजाज को देखते हुए टहलने निकले । दिन में चटक धूप निकली और आसमान भी पूरी तरह साफ रहा। लोग अगले कुछ दिन इसी प्रकार के मौसम की आस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल राहत की उम्मीद कम
प्रदूषण पर हवा का बड़ा प्रभाव होता है। यही कारण है कि हवा चलने के बाद शनिवार को प्रदूषण कम हुआ। लेकिन जैसे ही हवा की रफ्तार में कमी आएगी एक बार फिर प्रदूषण पुरानी स्थिति में पहुंच जाएगा। ऐसे में इससे स्थायी राहत की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। चिकित्सकों की सलाह है कि प्रदूषण के स्तर की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है। ऐसे में सांस और हृदय रोगी अभी घरों में ही रहें। मौसम विशेषज्ञ हंसराज सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम में इस प्रकार के बदलाव होते रहते हैं। ऐसे में आने वाले एक दो दिनों में प्रदूषण की स्थिति पहले जैसी रहेगी।

नियमों का करें पालन
प्रदूषण विभाग के स्टेशन इंचार्ज सलमान राणा ने बताया कि लोग प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक रहें। नियमों का पालन करें और अपने आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों और भूमि पर छिड़काव जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed