{"_id":"61b393a372a40322b32e6a9d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd230820249","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की 70 दुकानों की नीलामी में पहुंचे गिन चुने खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की 70 दुकानों की नीलामी में पहुंचे गिन चुने खरीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिपं की 70 दुकानों की नीलामी में पहुंचे गिने चुने खरीदार
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में बनने वाली जिला पंचायत की दुकानों की नीलामी के के लिए अधिकारी खरीदारों की बाट जोहते नजर आए। शाम चार बजे तक कोई भी व्यक्ति दुकान की बोली के लिए नहीं पहुंचा। चार बजे के बाद कुछ लोगों ने यहां पहुंचकर दुकानों के लिए बोली लगाई। जिपं के अफसरों ने अब प्रत्येक शुक्रवार को नीलामी का आयोजन करने की बात कही है।
गढ़ में बस अड्डे के पास जिला पंचायत ने 70 दुकानें बनाने की योजना बनाई है। यहां तीन श्रेणी की दुकानों का निर्माण होना है। छोटी दुकानों की बोली 3.34 लाख से शुरू होगी, जबकि बड़ी दुकानों की बोली 6.77 लाख रुपये से शुरू होगी। दुकानों को खरीदारों के नाम से बुक करने के बाद इनका प्रस्ताव पहले मंडलायुक्त और इसके बाद शासन को भेजा जाएगा। इन दुकानों को आवंटित करने के लिए जिला पंचायत की ओर से शुक्रवार को नीलामी का समय निर्धारित किया गया था। नीलमी के लिए एएसडीएम मयंक गोस्वामी को प्रशासन की ओर से नोडल नियुक्त किया गया था। शुुक्रवार को शाम चार बजे के बाद पांच लोग पहुंचे और दुकानों के लिए बोली लगाई। जिसके बाद पांच दुकानों की धनराशि जमा कराई।
पूर्व में नीलाम दुकानें नहीं हुई आवंटित
नीलामी में लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, इसका प्रमुख कारण पूर्व में नीलाम दुकानों का आवंटन अभी तक न होना बताया जा रहा है। सपा शासन काल में गढ़ में आठ दुकानों की नीलामी कराई गई थी। जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, अभी तक इन दुकानों को खरीदारों को आवंटित नहीं किया गया है। अब कुछ महीने बाद ही चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में लोगों में सरकार बदली का डर भी सता रहा है। जिसके कारण दुकान खरीदने में लोगों में दिलचस्पी कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
कोट
आवंटन के बाद होगा निर्माण
नीलामी की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। दुकानों के आवंटन के बाद उनका निर्माण कराया जाएगा। मुख्य स्थान पर 70 दुकानों का आवंटन होना है, गढ़ में इससे व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। - आरती मिश्रा, एएमए