फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

33 दिन बाद येलो जोन में पहुंचा जिले का प्रदूषण स्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
33 दिन बाद येलो जोन में पहुंचा जिले का प्रदूषण स्तर
विज्ञापन

हापुड़। दिवाली से बढ़ा प्रदूषण का स्तर 33 दिन बाद बुधवार को दो सौ से नीचे आया है। पिछले दिनों बारिश के दौरान भी इस न्यूनतम स्तर तक प्रदूषण की स्थिति नहीं पहुंची थी। ऐसे में लोगों को कुछ राहत मिली है। इसके अलावा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण क्षेत्र में तापमान में भी दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
शुरूआत में पराली जलाए जाने के कारण दिवाली से पहले ही वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था। दिवाली के बाद जिले का एक्यूआई 450 तक पहुंच गया था। करीब एक सप्ताह तक जिले में यही स्थिति रही। इसके बाद प्रदूषण की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन एक्यूआई तीन सौ के आसपास बना रहा। पिछले डेढ़ माह से प्रदूषण की खराब स्थिति के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गले में खराश, आंखों में जलन जैसी परेशानियां आम रहीं। अस्पतालों में लोगों की ऐसी भीड़ रही।
विज्ञापन

बारिश के बाद भी दो सौ से नीचे नहीं आया एक्यूआई -
दिवाली के बाद दो बार बूंदाबांदी हुई है, जिसके कारण जिले की हवा की सेहत में सुधार जरूर हुआ था, लेकिन कभी भी एक्यूआई का स्तर दो सौ से नीचे नहीं आया। ऐसे में इससे पहले 215 तक ही यह पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सांस के रोगियों को मिली राहत -
हवा में प्रदूषण की मात्रा कम होने से लोगों सांस लेने में दिक्कत भी कम हुई है। पिछले दो तीन दिन से लगातार हवा बेहतर हो रही थी। इसके कारण अस्पतालों में भी ऐसे रोगियों की संख्या में कमी आई है। डॉ. जीवोत्तम नारंग ने बताया कि पिछले दो दिनों में ऐसे रोगियों में 50 प्रतिशत तक कमी आई है। केवल पहले से दूसरी गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग ही अस्पताल आ रहे हैं। मौसम से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि अभी कुछ दिन बुजुर्ग रोज सुबह ही सैर से परहेज करें और मौसम में और सुधार का इंतजार करें।
----
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट -
पहाड़ों पर बर्फबारी के दौरान जिले में तापमान में भी कमी महसूस की गई है। पिछले दो दिनों मेें दो डिग्री तक तापमान में कमी आई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 11 से नौ डिग्री रह गया है। सुबह के समय काफी ठंडक महसूस की जा रही है। महत्वपूर्ण है कि वातावरण में पहले से धुंध कम हुई है, जिसके कारण ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है।

--
फिलहाल जिले में रहेगी बेहतर स्थिति -
मौसम विज्ञानी डॉ. अशोक ने बताया कि मौसम में ठंडक और हवा की रफ्तार में कुछ तेजी आई है। धुंध और कोहरे में पहले से कमी दर्ज की गई है। यही कारण है कि वातावरण में सुधार हुआ है। अगले कुछ दिन इसी प्रकार का मौसम रहने की उम्मीद है।
--
क्या रहा पिछले कुछ दिनों का एक्यूआई -
दिनांक एक्यूआई
8 दिसंबर 196
7 दिसंबर 231
6 दिसंबर 267
5 दिसंबर 289
4 दिसंबर 302
3 दिसंबर 316
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed