फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दुष्कर्म के बाद आठ वर्षीय मासूम की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कोतवाली में आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : HAPUR
दुष्कर्म के बाद आठ वर्षीय मासूम की
विज्ञापन

हत्या कर लोहे के बक्से में छिपाया शव
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में दो दिन से लापता आठ वर्षीय मासूम बच्ची का शव पड़ोसी के मकान में लोहे के बक्से में बंद मिला। आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गया था। बदबू आने पर पड़ोसी ने छत के रास्ते मकान में कूदकर बक्सा खोला, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ताला तोड़कर बच्ची के शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उधर, मोहल्ले में ही घूम रहे आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को उसे सुरक्षित निकालने के लिए लोगों पर बंदूक तक ताननी पड़ी।
मोहल्ला निवासी मजदूर की आठ वर्षीय पुत्री दो दिसंबर की शाम करीब चार बजे अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बच्ची का सुराग न मिलने पर तीन दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को बच्ची के पड़ोस में ही एक मकान से बदबू आने पर दूसरे पड़ोसी को शक हुआ। छत के रास्ते से पड़ोसी युवक उसके मकान में दाखिल हुआ। घर में रखे एक लोहे के बक्से में बच्ची का शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। इसी दौरान आरोपी भी गली में पहुंच गया, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। गनीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को बचाकर कोतवाली ले आई। इस दौरान मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी और बच्ची के शव को फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को संदूक में छिपा दिया गया। आरोपी चार बच्चों का पिता है और दो दिन पहले ही मारपीट के बाद उसकी पत्नी मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की कराई वीडियोग्राफी
तीन चिकित्सकों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी नशेड़ी है, उससे पूछताछ की जा रही है।- दीपक भूकर, एसपी, हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed