फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गमी में शरीक होने जा रहे मां-बेटे की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गमी में शरीक होने जा रहे मां-बेटे की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

हापुड़। गमी में शरीक होने जा रहे मां-बेटे की बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया है। दोपहर बाद गमगीन माहौल में शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

गांव घुंघराला निवासी शहजाद (24) पुत्र अबरार के मामा मेरठ के गांव राधना में रहते हैं। रविवार रात उसकी मामी की मौत हो गई थी। सूचना के बाद सोमवार सुबह शहजाद मां फारूखी (50) व बहन तरन्नुम (13) के साथ बाइक पर सवार होकर गमी में शरीक होने के लिए निकला था। सुबह करीब सात बजे जब वह थाना देहात क्षेत्र के किठोर मार्ग स्थित अजय नर्सरी के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वाहन शहजाद व उसकी मां फारूखी को रौंदता हुआ निकल गया। जबकि तरन्नुम उछलकर दूर जा गिरी। मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और तरन्न्नुम गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। शाम के समय शवों को सपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed