फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

108 गांवों में 94.72 प्रतिशत लोगों ने लगवाया भरोसे का टीका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने के लिये लगी लोगो की भीड़ संवाद - फोटो : HAPUR
108 गांवों में 94.72 प्रतिशत लोगों को लगा भरोसे का टीका
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में हापुड़ के 108 गांवों की 94.72 प्रतिशत आबादी टीके का सुरक्षा कवच पहन चुकी है। इन गांवों के सिर्फ 12 हजार लोग ही टीकाकरण से वंचित हैं। 30 नवंबर तक हर हाल में इन लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन गांवों के 9 हजार लोग जिले से बाहर रहते हैं, जिनसे सूचना के जरिए टीकाकरण की जानकारी ली जा रही है।
जिले में 18 साल से ऊपर की 9.50 लाख आबादी को टीका लगाने का छठा चरण चल रहा है। शासन से 30 नवंबर तक समस्त लोगों को पहला टीका लगाने के आदेश मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्धस्तर पर बूथ बनाकर टीके लगाए जा रहे हैं। इसका असर भी दिखने लगा है, अब करीब दो लाख ही लोग पहले टीके से वंचित रह गए हैं। वहीं दूसरा टीका लगवाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में हुआ 95 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण
गांव लालपुर, लक्ष्मणगढ़ी, मीरपुर, महमूदपुर, मंसूरपुर, मुरादपुर, नवादा, नान, नंगौला, नूरपुर, नली, रामपुर, रघुनाथपुर, रामपुर, सादिकपुर, सबली, सूदना, श्यामपुर, शाहपुर जट्ट, शेखपुर, सलाई, तुमरैल, ततारपुर, उपैड़ा, उदयपुर, लुखलाड़ा, कांवी, कोटला, ट्याला, अब्दुल्लापुर मोड़ी, अकड़ौली, अनवरपुर, असौड़ा, अल्लीपुर, अयादनगर नॉर्थ, अयादनगर साउथ, भटियाना, बड़ौदा हिंदवान, बनखंडा, भिम्ब्यारी, भीकनपुर, बाबूगढ़ देहात, बाबूगढ़ छावनी, बागड़पुर, भटैल, छज्जुपुर, चंदपुरा, दोयमी, ददायरा, गिरधरपुर, गोयना, घुंघराला, इम्टौरी, ह्दयपुर, हाजीपुर, हिमांयुपुर, जोगीपुरा, जटपुरा, कुराना, कस्तला, खड़खड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर में 80 प्रतिशत से कम को लगे टीके
हापुड़ ब्लॉक का सुल्तानपुर गांव टीकाकरण के मामले में सबसे फिसड्डी है। इस गांव में 80 प्रतिशत से कम लोगों ने अभी तक टीकाकरण कराया है। गांव की कुल आबादी 3114 है, इसमें 2100 लोगों ने ही टीका लगवाया है।
74 गांवों में 95 प्रतिशत से अधिक को टीका-
जिले के 74 गांवों में 95 प्रतिशत से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। 33 गांवों में 85 प्रतिशत से अधिक लोग टीका लगवा चुके हैं। सिर्फ एक गांव में 80 प्रतिशत कम का टीकाकरण हुआ है।

जिले में टीकाकरण की स्थिति
कुल टीकाकरण------1097677
पहला टीका--------748266
दूसरा टीका---------349411
जल्द कराएं टीकाकरण
कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। शहर, देहात में लगातार बूथ बनाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। जल्द से जल्द लोग टीका लगवा लें।--डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed