{"_id":"619fc3ffdc0d83055307a152","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2299660107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता पुत्र ने ही दी थी फर्जी लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता पुत्र ने ही दी थी फर्जी लूट की सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता पुत्र ने ही दी थी फर्जी लूट की सूचना
हापुड़। पिता और पुत्र ने ही 23.16 लाख रुपये हड़पने की साजिश के तहत झूठी लूट की सूचना दी थी। थाना गढ़मुक्तेश्वर व सर्विलांस की टीम ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पिता पुत्र को गिरफ्तार कर उनसे 17.85 लाख रुपये, एक बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जनपद मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी अनिल गोयल की एसएमएसएन कांटिनेंटनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। 20 नवंबर को उसकी कंपनी में काम करने वाला जनपद मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के लक्ष्मीनगर निवासी विक्रांत जनपद मुरादाबाद के एक व्यापारी से उगाही के बाद 23.16 लाख रुपये लेकर बाइक से मेरठ लौट रहा था। अनिल ने विक्रांत कोे फोन किया तो उसने बताया कि वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित गांव नानपुर के पास है। इसके बाद विक्रांत लापता हो गया। कुछ देर बाद ही विक्रांत ने अपने साथ लूट होने की सूचना पुलिस को दी थी। मामले का पर्दाफाश करने के लिए थाना पुलिस के साथ सर्विलांस की टीम को लगाया गया था। पुलिस तभी से मामले की जांच में जुटी थी। जांच में पता चला कि विक्रांत व उसके पिता राजकुमार कर्ज में डूबे थे। इसीलिए उन्होंने रुपये हड़पने के लिए झूठी साजिश रची थी। विक्रांत ने स्याना चौपला पर पहुंचने के बाद पिता को रुपये दे दिए थे और झूठी सूचना पुलिस को दी थी। बुधवार रात पुलिस ने पिता-पुत्र को गांव दौताई नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।