फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नोएडा जाना है तो लेना पड़ेगा ऑटो का सहारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दिल्ली रोड पर सड़क पर खड़े टेम्पू संवाद - फोटो : HAPUR
नोएडा जाना है तो लेना पड़ेगा ऑटो का सहारा
विज्ञापन

हापुड़। आपको नोएडा जाना है तो रोडवेज बसों का भरोसा मत करिए। सुबह दस बजे के बाद आपको ऑटो या फिर डग्गामार बसों में सफर करने को मजबूर होना होगा। शाम के समय उधर से हापुड़ के लिए भी बसें नहीं मिलतीं। इस रूट पर बसों की किल्लत से लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
हापुड़ से नोएडा प्रतिदिन पांच हजार लोग सफर करते हैं। इनमें अधिकतर नौकरी पेशा हैं और सुबह से ही नोएडा के लिए निकल जाते हैं। सुबह के समय कुछ बसें जरूर चलती हैं, लेकिन 10 बजे के बाद हापुड़ से और शाम के समय में नोएडा से हापुड़ की ओर आने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। दरअसल, हापुड़ और नोएडा के बीच नोएडा डिपो की आठ और हापुड़ डिपो की चार बसें हैं। विभाग के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे से शाम सात बजे तक इन बसों का संचालन होता है। रोडवेज के दावों के बावजूद लोगों को बसें समय पर नहीं मिल पाती, ऐसे में यात्रियों को ऑटो से सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। ऑटो चालक अपनी मनमानी करते हैं और एलिवेटेड रोड पर हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

--
कोट्स
नोएडा से हापुड़ के बीच बसों का संचालन सुचारु रूप से हो रहा है। बसों की संख्या भी पर्याप्त है, यदि कोई परेशानी है तो व्यवस्थित तरीके से बसों को चलाया जाएगा। लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -संदीप नायक, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल संख्या- 05 का जोड़ ---
इंतजार करने के बाद भी नहीं मिलती बस-
नोएडा की बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिल पाती है। जिसके बाद अन्य वाहनों से गंतव्य तक जाना पड़ता है। - हरमीत सिंह।-फोटो-22
----
लेना पड़ता है डग्गामार बस का सहारा
नोएडा जाने के लिए डग्गामार बसों से जाना पड़ता है या ऑटो लेना पड़ता है। ऑटो से जाने में काफी डर भी लगता है। नोएडा तक के लिए विभाग को अतिरिक्त बसों का संचालन कराना चाहिए। - शिवम गुप्ता।फोटो-20
-----
पड़ता है कई वाहनों को बदलना
बस न मिलने के कारण अधिकांश समय नोएडा जाने के लिए कई वाहनों को बदलना पड़ता है। इस वजह से गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हो जाती है। - हर्षवर्धन त्यागी।-फोटो-21

-----
सुबह दस बजे के बाद नहीं मिलती बस
सुबह दस बजे के बाद नोएडा की बस के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ता है। इसके कारण पहले गाजियाबाद और वहां से नोएडा तक के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। - यासीम मलिक।-फोटो-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed