{"_id":"619e7ae9a5269758d044c6f7","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd229912837","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी की महिला से चैन झपटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी की महिला से चैन झपटने का प्रयास
विज्ञापन
शिवपुरी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से की चेन झपटने की कोशिश
हापुड़। मोहल्ला शिवपुरी निवासी महिला सीमा से गत्ता फैक्टरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन झपटने की कोशिश की। महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। लोगों का आरोप है कि बाइक सवार बदमाश आए दिन पॉश कालोनियों में महिलाओं से स्चेनिंग कर रहे हैं। शिकायत पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
सीमा ने बताया कि वह सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वह गत्ता फैक्टरी के पास पहुंची एक बाइक आए दो बदमाशों ने उनकी चेन झपटने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने थोड़ा पीछे हटकर चेन बचा ली। सीमा ने बताया कि इसी हुलिए के बदमाशों ने एक दिन पहले ही मोहल्ला न्यू पटेल नगर में एक महिला से कुंडल लूट लिए थे। 15 नवंबर को आवास विकास में मार्निंग वॉक पर बच्चों के साथ निकली महिला से कुंडल लूट की घटना हुई थी।
पॉश कालोनियों को निशाना बना रहे बदमाश -
बदमाश सुबह घटना को अंजाम देते हैं, जब सड़कों को अधिक भीड़ भाड़ नहीं होती। इसके अलावा पॉश कालोनियों में सुबह टहलने वाली महिलाओं, मंदिर जाने वाली महिलाओं या स्कूल बच्चों को छोड़ने जाने वाली महिलाएं उनके निशाने पर रहती हैं। जब तक पुलिस को घटना की जानकारी होती बदमाश फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
---
घर से निकलते समय रहें सतर्क
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि महिला से चेन लूट की कोशिश की जानकारी मिली है। महिलाओं की शिकायत पर इस गिरोह की तलाश तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक यह गिरोह पकड़ा नहीं जाता महिलए एहतियात बरतें। घर से निकलते समय सोने के आभूषण न पहनें। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----
हाल ही में हुई घटनाएं
-23 नवंबर को बदमाशों ने न्यू पटेलनगर निवासी महिला से कुंडल छीने
-15 नंबवर को आवास विकास में मार्निंग वॉक कर रही महिला से कुंडल छीने
-08 नवंबर को श्रीनगर निवासी महिला की मंदिर जाते समय चेन झपटी
-02 नवंबर को गढ़ में खेतों पर काम करने जा रही महिला से कुंडल लूटने की कोशिश की