{"_id":"619e7ae97f02ba2a8e76c706","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd229912659","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन ने तैयार किया क्लोन, निकाल लिए तीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन ने तैयार किया क्लोन, निकाल लिए तीस हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से निकाले 30 हजार
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित एक मॉडल शॉप से शराब खरीदने गए फूलगढ़ी निवासी बृजेश कुमार के एटीएम कार्ड का तीन सेल्समैनों ने क्लोन बनाकर उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बृजेश कुमार ने बताया कि तीन सितंबर को वह बाबूगढ़ गया था। शाम के समय उसने हाईवे किनारे एक मॉडल शॉप से शराब खरीदी थी और एटीएम कार्ड के जरिए उसका भुगतान किया था। आरोप है कि मॉडल शॉप पर उस समय तीन सेल्समैन मौजूद थे। इन लोगों ने उसके एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके बैंक खाते से अलग-अलग दिनों में करीब तीस हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकाले जाने की जानकारी उसे मोबाइल पर मिले मेसेज के जरिए मिली।
आनन-फानन में उसने बैंक अधिकारियों को सूचना देकर खाता सीज कराया। जांच के दौरान उसे पूरे मामले का पता चला। मंगलवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मॉडल शॉप के सेल्समैन मनोज, नीरज व राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे तैयार होता है एटीएम कार्ड का क्लोन
एटीएम मशीन के कार्ड पर एक विशेष मैग्नेटिक डिवाइस लगा दी जाती है। यह डिवाइस एटीएम कार्ड और चिप की सारी जानकारी को कॉपी कर लेती है। इसके बाद सॉफ्टवेयर की मदद से एटीएम का क्लोन तैयार कर लिया जाता है।