{"_id":"6197f92f4223c97faf463a64","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22963869","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आसथा की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आसथा की डुबकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गढ़मुक्तेश्वर। ऐतिहासिक और पौराणिक कार्तिक मेले में पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। खादर और ब्रजघाट मेले में आए 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर अपने धार्मिक अनुष्ठान किए।
कार्तिक पूर्णिमा पर विभिन्न प्रांतों समेत आसपास के जनपदों से श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। गढ़ और तिगरी के कच्चे घाटों पर पिछले दस दिन से श्रद्धालु आ रहे थे। जिला पंचायत के आंकलन के अनुसार गढ़ खादर मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, वहीं ब्रजघाट के शहरी मेले में भी विभिन्न स्थानों से 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। देर रात से ही गंगा तटों पर स्नान शुरू हो गया था। गंगा खादर और ब्रजघाट मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक दान-पुण्य किया। इसके अलावा गंगा तट पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। पूर्णिमा पर गंगा स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। एसडीएम अरविंद कुमार दिवेदी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर खादर क्षेत्र और शहरी मेले में लगभग 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे। कुछ घटनाओं को छोड़कर मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।