{"_id":"6197f39461e68c5f1438d1fe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2296385110","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के दूसरे डोज से वंचित है जिले की 67 प्रतिशत आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के दूसरे डोज से वंचित है जिले की 67 प्रतिशत आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के दूसरे डोज से वंचित है जिले की 67 प्रतिशत आबादी
हापुड़। टीकाकरण के दूसरे डोज से जिले की 67 प्रतिशत आबादी अभी भी वंचित है। क्षेत्र प्रभारियों की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे लोगों के लिए विशेष अभियान चलाएगा। 18 साल से ऊपर की 9.50 लाख आबादी में सिर्फ 3.19 लाख ने ही दूसरा टीका लगवाया है।
जिले में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। पहले चरण में हेल्थलाइन वर्कर, दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोग, चौथे चरण में 45 साल से ऊपर के बीमार लोग, पांचवें चरण में 45 साल से ऊपर के समस्त लोग और अब छठे चरण में 18 साल से ऊपर की समस्त आबादी को टीकाकरण में शामिल किया गया है। बीते तीन महीने में तेजी से टीकाकरण के अभियान चले हैं। लगातार कलस्टर एक्टिविटी होने से अब जिले में 18 साल से ऊपर की 75 प्रतिशत आबादी को पहला डोज लग चुका है। लेकिन दूसरा डोज अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। काफी प्रयास के बाद भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
मेसेज भेजकर लोगों को किया जा रहा जागरूक
जिन लोगों के दूसरा डोज लगवाने का समय पूरा हो गया है, ऐसे लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोबाइल फोन पर मेसेज भेजकर टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है। साथ ही आशा, आंगनबाड़ी भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
रोजाना औसतन तीन से चार हजार लोगों को ही लग रहा दूसरा टीका
जिले में रोजाना कलस्टर अभियान चलाकर दस हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा जाता है। काफी प्रयास के बावजूद प्रतिदिन चार से पांच हजार लोग ही टीकाकरण कराने बूथों तक पहुंच रहे हैं।