{"_id":"619019531dc4b01f656e04a6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2293132180","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 से नीचे पहुंचा एक्यूआई, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 से नीचे पहुंचा एक्यूआई, खतरा बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 से नीचे पहुंचा एक्यूआई, खतरा बरकरार
हापुड़। वातावरण में प्रदूषण का खतरा अभी भी बना हुआ है। हालांकि शनिवार को लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। एक्यूआई घटकर 409 दर्ज किया गया। हालांकि लोगों की आंखों में जलन और दूसरी परेशानियों से अभी भी पीछा नहीं छूटा है। शनिवार को भी ऐसे मरीज अस्पतालों में पहुंचे।
शनिवार को सुबह से ही धुंध अपेक्षाकृत कुछ कम थी। हालांकि लोग घरों से निकले तो आंखों मेें जलन कम नहीं हुई। अस्पतालों की ओपीडी में प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से संबंधित करीब चार सो लोग पहुंचे। लेकिन स्थिति में कुछ सुधार रहा। रात आठ बजे तक एक्यूआई घटकर 362 रह गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्टेशन इंचार्ज सलमान राणा ने बताया कि शनिवार को स्थिति में सुधार हुआ है। अगले एक दो दिन में प्रदूषण के स्तर में और कमी आने की उम्मीद है।
सात लोगों से वसूला साढ़े तीन लाख का जुर्माना
नगर पालिकाएं अपनी अपनी जिम्मेदारी से भले ही पीछा छुटा रही हों, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की सोमवार शहर में जांच की। इस दौरान हापुड़, सिंभावली और गढ़ में कार्रवाई की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता रंजीत सिंह ने बताया कि जांच में हापुड़ में मोदीनगर रोड पर पांच विक्रेताओं ने दुकानों के बाहर बिना ढके निर्माण सामग्री डाली हुई थी। जबकि एक सिंभावली और एक गढ़ में इसी प्रकार की लापरवाही सामने आई। कुल सात दुकान स्वामियों पर 50-50 हजार रुपये का साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।